[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information BPSC AEDO Admit Card 2026: जारी हुआ एडमिट कार्ड, इस तारीख से होगी परीक्षा

BPSC AEDO Admit Card 2026: जारी हुआ एडमिट कार्ड, इस तारीख से होगी परीक्षा

0
BPSC AEDO Admit Card 2026: जारी हुआ एडमिट कार्ड, इस तारीख से होगी परीक्षा
स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

BPSC AEDO Admit Card 2026: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर (AEDO) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं.


कब होगी परीक्षा?


BPSC की AEDO भर्ती परीक्षा 14 अप्रैल 2026 से 21 अप्रैल तक चलेगी. इस बीच अलग-अलग डेट्स पर परीक्षा आयोजित की जाएगी. इस भर्ती परीक्षा के जरिए 935 पोस्ट भरे जाएंगे.


कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

  • BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर “BPSC AEDO Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • अब अपना यूजरनेम/रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें
  • लॉगिन बटन पर क्लिक करें
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें

सिंगल फेज में होगी परीक्षा, इंटरव्यू नहीं


इस भर्ती की खास बात यह है कि चयन प्रक्रिया को सरल रखा गया है. उम्मीदवारों का चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर होगा, इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा. इसमें इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा.


एडमिट कार्ड में क्या-क्या होगा?

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • परीक्षा केंद्र
  • परीक्षा डेट्स और जरूरी निर्देश

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य होगा. ऐसे कैंडिडेट्स जिनके पास एडमिट कार्ड नहीं होगा, उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा.


जरूरी निर्देश

  • परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो आईडी ले जाना जरूरी है
  • समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें
  • एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट जरूर रखें

यह भी पढ़ें- 54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

Previous article क्या आज महंगा हुआ फ्यूल? जानें 3 अप्रैल को आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट्स
Next article ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel