[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information 10 सितंबर को बिहार में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी परीक्षा, सेंटर पर ले जा सकते हैं 3 बुक

10 सितंबर को बिहार में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी परीक्षा, सेंटर पर ले जा सकते हैं 3 बुक

0
10 सितंबर को बिहार में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी परीक्षा, सेंटर पर ले जा सकते हैं 3 बुक
बिहार एग्जाम (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Bihar Exam: 10 सितंबर को बिहार में बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक प्रतियोगिता परीक्षा (BPSC Assistant Branch Officer) आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में परीक्षार्थी सेंटर पर 3 पुस्तकें ले जा सकेंगे. उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर अधिकतम तीन पुस्तकें ले जा सकेंगे. इनमें एक पुस्तक सामान्य ज्ञान के लिए, एक गणित के लिए और एक सामान्य विज्ञान के लिए शामिल होगी. आयोग ने साफ किया है कि गाइडबुक, हस्तलिखित नोट्स और फोटोकॉपी को परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी.

Bihar Exam: इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर सख्त पाबंदी

आयोग ने निर्देश जारी किया है कि परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, वाई-फाई उपकरण या किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक सामग्री ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. परीक्षा में किसी भी तरह की अनियमितता या कदाचार पाए जाने पर संबंधित परीक्षार्थी को आगामी पांच वर्षों तक आयोग की सभी परीक्षाओं से वंचित कर दिया जाएगा.

Bihar Exam: शिकायत दर्ज करने की व्यवस्था

बीपीएससी (BPSC) ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए शिकायत दर्ज करने की व्यवस्था भी तय की है. किसी भी प्रकार की शिकायत परीक्षा समाप्त होने के 48 घंटे के भीतर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शपथ पत्र के साथ दर्ज करनी होगी. आयोग ने स्पष्ट किया है कि बिना शपथ पत्र वाली शिकायतों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा.

Open Book System In Bihar: ओपन बुक सिस्टम

इस बार परीक्षा प्रणाली में ओपन बुक व्यवस्था के चलते अभ्यर्थियों से उम्मीद की जा रही है कि वे विषय की गहराई को समझकर उत्तर देंगे. आयोग का मानना है कि यह बदलाव परीक्षा को अधिक पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण बनाने में मदद करेगा.

BPSC 71th Prelims Exam: 13 सितंबर को होगी परीक्षा


वहीं आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, बीपीएससी की 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 13 सितंबर (शनिवार) को आयोजित होगी. यह परीक्षा राज्यभर के विभिन्न जिलों में दोपहर 12 बजे से दो बजे तक ली जाएगी. परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है, इसलिए आयोग ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

यह भी पढ़ें- शिक्षकों को बड़ा झटका! अब TET पास करना होगा अनिवार्य, Supreme Court का बड़ा फैसला 

Previous article अमन साहु गैंग का पाकिस्तान से कनेक्शन, गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई से भी जुड़े हैं तार, मयंक सिंह ने खोले कई राज
Next article Patna Dengue: पटना में डेंगू का प्रकोप,227 मरीज मिले, 20 इलाके बने हॉटस्पॉट
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel