[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information बिहार की 71वीं प्रीलिम्स में 14000 से ज्यादा पास, जानें कब होगी मेन्स परीक्षा

बिहार की 71वीं प्रीलिम्स में 14000 से ज्यादा पास, जानें कब होगी मेन्स परीक्षा

0
बिहार की 71वीं प्रीलिम्स में 14000 से ज्यादा पास, जानें कब होगी मेन्स परीक्षा
BPSC 71st Mains Exam 2025 की तारीख चेक करते स्टूडेंट्स की सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

BPSC 71st Mains Exam 2025 Date: बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले लाखों कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है. बीपीएससी ने आखिरकार 71वीं कंबाइंड प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट (BPSC 71st Prelims Result 2025) जारी कर दिया है. इस परीक्षा में 14000 से ज्यादा उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है. अब सभी को सिर्फ एक ही सवाल सताने लगा है कि 71वीं मेन्स परीक्षा कब होगी. तो चलिए आपको पूरी जानकारी आसान भाषा में बताते हैं.

बीपीएससी की तरफ से जारी नोटिस के मुताबिक, इस बार प्रीलिम्स के लिए 4,71,012 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. इनमें से 3,16,762 उम्मीदवार परीक्षा देने पहुंचे. लंबे इंतजार के बाद आयोग ने नतीजे जारी कर दिए और कुल 14,261 अभ्यर्थियों को क्वालिफाई घोषित किया गया. अब ये सभी कैंडिडेट्स मेन्स की तैयारी में जुट सकते हैं.

BPSC 71st Mains Exam 2025 Date: कब होगी मेन्स परीक्षा?

बीपीएससी द्वारा जारी आधिकारिक एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, 71वीं कंबाइंड मेन्स परीक्षा मार्च या अप्रैल 2026 में आयोजित की जाएगी. यानी आपके पास तैयारी के लिए अच्छा खासा समय है. लेकिन चूंकि बीपीएससी की मेन्स तैयारी थोड़ी गहरी होती है, इसलिए अभी से तैयारी में लग जाना ही समझदारी है.

BPSC Exam Calendar 2026 Check Here

इन पदों पर भर्तियां

71वीं कंबाइंड भर्ती के जरिए कुल 1298 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इनमें प्रशासनिक, राजस्व, सहकारिता, अल्पसंख्यक कल्याण, वित्तीय प्रशासनिक जैसे कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं. यानी मेन्स और इंटरव्यू में अच्छा स्कोर करने वालों के पास बेहतर पोस्ट पाने का मौका है.

एग्जाम कैलेंडर चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा. बता दें कि बीपीएससी की तरफ से 71वीं कंबाइंड परीक्षा के अलावा भी कई परीक्षाओं की तारीख घोषित की गई है. स्पेशल टीचर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा जनवरी 2026 में होगी.

यह भी पढ़ें: बीपीएससी 71वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी, 14261 उम्मीदवार पास

Previous article कुर्मा पंचायत ग्राम कचहरी के उपसरपंच की तबीयत बिगड़ी, रेफर
Next article Dhanbad News : डीएवी पब्लिक स्कूल में अंतर सदनीय वाद-विवाद प्रतियोगिता
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel