[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information पटना ऑफिस में होगा BPSC 70वीं परीक्षा का इंटरव्यू, रोल नंबर वाइज शेड्यूल जारी

पटना ऑफिस में होगा BPSC 70वीं परीक्षा का इंटरव्यू, रोल नंबर वाइज शेड्यूल जारी

0
पटना ऑफिस में होगा BPSC 70वीं परीक्षा का इंटरव्यू, रोल नंबर वाइज शेड्यूल जारी
BPSC 70th Exam Interview (सांकेतिक फोटो AI Generated)

BPSC 70th Exam Interview Schedule: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की 70वीं कंबाइंड परीक्षा में मेन्स पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. BPSC ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का इंटरव्यू शेड्यूल (BPSC 70th Exam Interview) जारी कर दिया है. जिन कैंडिडेट्स का चयन मेन्स परीक्षा में हुआ है, वे अब अपने साक्षात्कार की तारीख और रोल नंबर वाइज डिटेल्स चेक कर सकते हैं. यह अपडेट उन सभी उम्मीदवारों के लिए बेहद जरूरी है जो लंबे समय से इंटरव्यू डेट का इंतजार कर रहे थे.

BPSC 70th Exam Interview Venue: BPSC 70वीं के इंटरव्यू

BPSC की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, एकीकृत 70वीं संयुक्त मुख्य लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का इंटरव्यू (BPSC 70th Exam Interview) प्रथम चरण में 21 जनवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा. सभी इंटरव्यू बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के कार्यालय, पटना में होंगे. आयोग ने रोल नंबर के आधार पर इंटरव्यू शेड्यूल जारी किया है, जिससे उम्मीदवारों को अपनी तारीख पहचानने में आसानी होगी.

BPSC 70वीं परीक्षा का इंटरव्यू शेड्यूल करें डाउनलोड

  • सबसे पहले BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Latest Notifications या Notice सेक्शन में जाएं.
  • 70th Combined Competitive Examination Interview Schedule लिंक पर क्लिक करें.
  • अब PDF फाइल खुलेगी, जिसमें रोल नंबर वाइज इंटरव्यू डेट दी होगी.
  • अपना रोल नंबर खोजें और शेड्यूल डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें.

BPSC ने शेयर किया शेड्यूल

रोल नंबर वाइज जारी हुआ शेड्यूल

इस बार BPSC ने इंटरव्यू शेड्यूल को पूरी तरह व्यवस्थित तरीके से जारी किया है. उम्मीदवार अपने रोल नंबर के अनुसार इंटरव्यू की तारीख देख सकते हैं. इससे कैंडिडेट्स को ट्रैवल और तैयारी की प्लानिंग करने में मदद मिलेगी. जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर लिस्ट में है, उन्हें तय तारीख को ही आयोग कार्यालय में रिपोर्ट करना होगा.

यह भी पढ़ें: बिहार पंप ऑपरेटर भर्ती के लिए करें अप्लाई

Previous article ट्रक और हाइवा की भिड़ंत में ट्रक चालक की मौत
Next article पीयू : नैक मान्यता के लिए एक्यूएआर रिपोर्ट की गयी पेश, बाइनरी व मैच्योरिटी ग्रेडिंग का भी लिया जायजा
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel