[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information आखिरी के 10 दिनों में STET के लिए ऐसे करें तैयारी, मिलेंगे पूरे Marks 

आखिरी के 10 दिनों में STET के लिए ऐसे करें तैयारी, मिलेंगे पूरे Marks 

0
आखिरी के 10 दिनों में STET के लिए ऐसे करें तैयारी, मिलेंगे पूरे Marks 
बिहार STET परीक्षा टिप्स (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक)

Bihar STET Exam Tips: बिहार STET परीक्षा के लिए 5 अक्टूबर 2025 को आवेदन करने की अंतिम तारीख है. यह परीक्षा एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा (Bihar Teacher Bharti) है, जिसके जरिए युवा बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने के लिए योग्य घोषित किए जाते हैं. STET परीक्षा देने वालों को लाइफटाइम वैलिडिटी मिलेगी. इस परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स अप्लाई करेंग. सभी कैंडिडेट्स अभी से परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं. परीक्षा में काफी कम समय रह गए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि परीक्षा की तैयारी कैसे करें. 

Bihar STET Exam Tips: बिहार STET परीक्षा की तैयारी ऐसे करें

बिहार एसटीईटी परीक्षा नजदीक है. ऐसे में इस परीक्षा की तैयारी जमकर करें. नीचे हम आपके लिए कुछ टिप्स (STET Exam Tips) बता रहे हैं, इन्हें ध्यान में रखकर अपनी तैयारी करें.

सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को समझें

सबसे पहले आधिकारिक सिलेबस और परीक्षा पैटर्न ध्यान से पढ़ें. इससे आपको पता रहेगा कि किन टॉपिक्स पर ज्यादा फोकस करना है और कौन से टॉपिक पर सिर्फ बेसिक जानकारी काफी है. 

स्टडी प्लान बनाएं

रोजाना कितने घंटे पढ़ना है और कौन-सा विषय कब कवर करना है, इसका टाइमटेबल बनाएं. किसी भी परीक्षा के लिए नियमितता बहुत जरूरी है. ऐसे में परफेक्ट स्टडी प्लान बनाएं. 

पिछले साल के पेपर हल करें

पुराने प्रश्नपत्रों और मॉक टेस्ट को हल करें. इससे समय प्रबंधन और प्रश्नों के पैटर्न को समझने में मदद मिलेगी.

सिर्फ रटने से नहीं बनेगी बात 

सिर्फ रटने की बजाय कॉन्सेप्ट को अच्छे से समझें. खासकर मैथ्स, साइंस और टीचिंग एप्टीट्यूड में बेसिक मजबूत रखें. इससे आपको काफी मदद मिलेगी. 

नोट्स बनाएं

छोटे-छोटे नोट्स तैयार करें. रिवीजन के समय ये आपके लिए बहुत उपयोगी होंगे. इसके लिए शिक्षक और तैयारी कराने वाले यूट्यूब चैनल की मदद ले सकते हैं. 

करंट अफेयर्स पर ध्यान दें

सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स (STET Current Affairs) के लिए अखबार, मैगजीन और ऑनलाइन क्विज का सहारा लें.

रीविजन करें

हर सप्ताह पढ़े गए टॉपिक्स को दोबारा दोहराएं. बार-बार रिवीजन से जानकारी दिमाग में लंबे समय तक रहती है.

टाइम मैनेजमेंट का अभ्यास करें

मॉक टेस्ट देते समय टाइमर लगाएं. इससे असली परीक्षा में समय की कमी महसूस नहीं होगी.

यह भी पढ़ें- IB SA Answer Key: IB SA परीक्षा की आंसर की जारी, mha.gov.in पर देखें रिजल्ट

Previous article Anupama: शाह हाउस में छाएगा मातम, इस शख्स की होगी मौत? ख्याति को होगा पछतावा
Next article Light Aloo Paratha For Kids Without Spices: बच्चे नहीं करेंगे खाने से मना, इस तरह रेडी करें बिना मसालों का आलू पराठा 
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel