[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information बिहार STET सर्टिफिकेट के 5 बड़े फायदे, जान जाएंगे तो अगली बार तुरंत भरेंगे फॉर्म

बिहार STET सर्टिफिकेट के 5 बड़े फायदे, जान जाएंगे तो अगली बार तुरंत भरेंगे फॉर्म

0
बिहार STET सर्टिफिकेट के 5 बड़े फायदे, जान जाएंगे तो अगली बार तुरंत भरेंगे फॉर्म
Bihar STET Certificate के साथ स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Bihar STET Certificate Benefits: बिहार में स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से हर साल एसटीईटी की परीक्षा आयोजित की जा रही है. हाल ही में BSEB STET 2025 का रिजल्ट जारी हुआ है. ऐसे में यह सवाल अक्सर सामने आता है कि बिहार एसटीईटी परीक्षा के क्या फायदे हैं और इस परीक्षा के बाद किन नौकरियों के लिए आवेदन किया जा सकता है. तो आइए समझते हैं कि BSEB STET Certificate के 5 फायदे क्या-क्या हैं.

Bihar STET Certificate से बन सकते है टीचर

बिहार में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के शिक्षक पद पर भर्ती के लिए STET सर्टिफिकेट (Bihar STET Certificate) जरूरी माना जाता है. बिना STET पास किए आप इन कक्षाओं में सरकारी टीचर नहीं बन सकते. ऐसे में यह सर्टिफिकेट आपकी पहली और सबसे अहम योग्यता बन जाता है.

लंबे समय तक मान्य

बिहार STET सर्टिफिकेट की वैधता लंबे समय तक रहती है. एक बार पास करने के बाद आपको बार-बार परीक्षा देने की जरूरत नहीं पड़ती. जब भी शिक्षक भर्ती निकलती है, आप सीधे आवेदन कर सकते हैं. एक बार सर्टिफिकेट (Bihar STET Certificate) मिल गया तो सालों तक वही आपके काम आता है.

प्राइवेट स्कूलों में बढ़ती मांग

STET पास उम्मीदवारों को प्राइवेट और मिशनरी स्कूलों में भी प्राथमिकता मिलती है. स्कूल प्रबंधन ऐसे शिक्षकों को ज्यादा भरोसेमंद मानता है जो सरकारी पात्रता परीक्षा पास कर चुके हों. इससे जॉब मिलने के चांस बढ़ जाते हैं.

प्रोफेशनल पहचान

बिहार STET सर्टिफिकेट (Bihar STET Certificate) एक मजबूत प्रोफेशनल आधार प्रदान करता है. STET सर्टिफिकेट शिक्षक की योग्यता को आधिकारिक मान्यता देता है. इससे न सिर्फ नौकरी की सुरक्षा मिलती है, बल्कि समाज और शिक्षा व्यवस्था में एक जिम्मेदार और प्रशिक्षित शिक्षक के रूप में पहचान भी बनती है.

सैलरी पैकेज अच्छी

बिहार STET सर्टिफिकेट के साथ शिक्षक भर्ती में अच्छी सैलरी मिलती है. समय के साथ प्रमोशन, ग्रेड पे और अन्य सरकारी सुविधाएं भी जुड़ती जाती हैं. यह सर्टिफिकेट आपके करियर को मजबूत और सुरक्षित बनाता है.

यह भी पढ़ें: बिहार एसटीईटी का रिजल्ट जारी, 2.5 लाख कैंडिडेट्स पास

बिहार STET की योग्यता क्या होनी चाहिए?

बिहार STET के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में UG या PG डिग्री होना जरूरी है. कक्षा 9वीं–10वीं के लिए ग्रेजुएशन और 11वीं–12वीं के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन मांगी जाती है. इसके साथ ही BEd या समकक्ष शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता होना अनिवार्य है.

STET में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

बिहार STET परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 50 प्रतिशत अंक लाने होते हैं. वहीं आरक्षित वर्ग जैसे SC, ST, OBC और दिव्यांग उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाती है. इनके लिए पासिंग मार्क्स आमतौर पर 45 प्रतिशत के आसपास होते हैं. पासिंग अंक से ज्यादा स्कोर करने पर मेरिट और चयन की संभावना बढ़ जाती है.

बिहार STET प्रमाणपत्र 2025 की वैधता कितनी है?

बिहार STET प्रमाणपत्र 2025 (Bihar STET Certificate) की वैधता वर्तमान नियमों के अनुसार आजीवन (Lifetime) मानी जाती है. यानी एक बार STET परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवार को दोबारा यह परीक्षा देने की जरूरत नहीं होती. यह सर्टिफिकेट भविष्य में निकलने वाली बिहार माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्तियों में लगातार मान्य रहता है.

Previous article Bihar Road Project: बिहार के लोगों को 2027 में मिलेगी 16 लेन पुल की सौगात, पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान
Next article Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में लीप आने की खबरों पर अभीर ने तोड़ी चुप्पी, बातों ही बातों में दिया बड़ा हिंट
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel