[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information Bihar SI Vacancy 2026: हाइट, चेस्ट, दौड़, समझिए फिजिकल टेस्ट का पूरा क्राइटेरिया

Bihar SI Vacancy 2026: हाइट, चेस्ट, दौड़, समझिए फिजिकल टेस्ट का पूरा क्राइटेरिया

0
Bihar SI Vacancy 2026: हाइट, चेस्ट, दौड़, समझिए फिजिकल टेस्ट का पूरा क्राइटेरिया
Bihar SI Vacancy 2026: प्रतीकात्मक तस्वीर

Bihar SI Vacancy 2026 Physical Eligibility: बिहार एसआई की परीक्षा के लिए फिजिकल टेस्ट बहुत जरूरी है. दौड़ से लेकर सीना और लंबाई के लिए अलग-अलग क्राइटेरिया सेट है और इन्हें पूरा करना जरूरी है. अप्लाई करने से पहले फिजिकल टेस्ट के लिए जरूरी क्राइटेरिया जान लें.

Bihar SI Eligibility Criteria: यहां देखें फिजिकल टेस्ट के लिए क्राइटेरिया

बिहार एसआई वैकेंसी के लिए फिजिकल टेस्ट बहुत महत्वपूर्ण है. कद काठी के नियम सेट किए जाते हैं.

ऊंचाई (Bihar SI Height Criteria)

पुरुष उम्मीदवारों के लिए

  • अनारक्षित (सामान्य) व पिछड़ा वर्ग- न्यूनतम 165 सेमी
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग, SC/ST- न्यूनतम 160 सेमी

महिला उम्मीदवारों के लिए

  • सभी वर्ग- न्यूनतम 155 सेमी
  • न्यूनतम वजन- 48 किलो

सीना (Bihar SI Chest Eligibility Criteria)

सीने की चौड़ाई सिर्फ पुरुषों की देखी जाती है. ये टेस्ट महिलाओं के लिए नहीं होता है.

सामान्य, पिछड़ा व अत्यंत पिछड़ा वर्ग-

  • बिना फुलाए- 81 सेमी (न्यूनतम)
  • फुलाकर- 86 सेमी (न्यूनतम)
  • फुलाने के बाद कम से कम 5 सेमी का अंतर अनिवार्य

अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST)-

  • बिना फुलाए- 79 सेमी (न्यूनतम)
  • फुलाकर- 84 सेमी (न्यूनतम)
  • फुलाने के बाद कम से कम 5 सेमी का अंतर जरूरी

शारीरिक दक्षता परीक्षा (Bihar SI Physical Efficiency Test)

दौड़

  • पुरुष- 1 मील – 6 मिनट 30 सेकंड
  • महिला- 1 किलोमीटर – 6 मिनट

ऊंची कूद (High Jump)

  • पुरुष- न्यूनतम 4 फीट
  • महिला- न्यूनतम 3 फीट

लंबी कूद (Long Jump)

  • पुरुष- न्यूनतम 12 फीट
  • महिला- न्यूनतम 9 फीट

गोला फेंक (Shot Put)

  • पुरुष- 16 पाउंड का गोला- न्यूनतम 16 फीट
  • महिला- 12 पाउंड का गोला- न्यूनतम 10 फीट

Bihar SI Vacancy Details: एक नजर मुख्य डिटेल पर

बिहार एसआई वैकेंसी के जरिए 78 पोस्ट भरे जाएंगे. आवेदन 27 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और लास्ट डेट 27 फरवरी 2026 है. किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं तो अप्लाई करें. आयु सीमा 20 वर्ष -42 के बीच है. सेलेक्शन प्रीलिम्स, रिटेन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा.

यह भी पढ़ें- झारखंड सिविल सर्विस के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से करें अप्लाई

Previous article Anupama Twist: अनु की जगह प्रेरणा फंस जाएगी आग में, रजनी के काले करतूतों का पर्दाफाश करेगी अनुपमा
Next article IIMS Pune: ये कॉलेज क्यों बन रहा है MBA स्टूडेंट्स का ड्रीम इंस्टीट्यूट? जानें
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel