[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information बिहार स्वास्थ्य विभाग में एएनएम भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट करें डाउनलोड

बिहार स्वास्थ्य विभाग में एएनएम भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट करें डाउनलोड

0
बिहार स्वास्थ्य विभाग में एएनएम भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट करें डाउनलोड
Bihar SHS ANM Admit Card 2025 (सांकेतिक फोटो)

Bihar SHS ANM Admit Card 2025 OUT: बिहार में नर्स मिडवाइफरी यानी ANM बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. बिहार स्वास्थ्य विभाग ने ANM भर्ती 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए फॉर्म भरा था, वे अब अपना एडमिट कार्ड (Download Bihar SHS ANM Admit Card 2025) डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा की तारीखें भी घोषित की जा चुकी हैं, इसलिए समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लेना जरूरी है.

नेशनल हेल्थ मिशन के तहत राज्य के स्वास्थ्य विभाग में ANM भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2025 से शुरू हुई थी. उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए 28 अगस्त 2025 तक का समय दिया गया था. इस बार बड़ी संख्या में युवाओं ने आवेदन किया था क्योंकि यह भर्ती कुल 5006 पदों पर निकली है, जो बिहार में हेल्थ सेक्टर के लिए एक बड़ी वैकेंसी मानी जा रही है.

Bihar SHS ANM Vacancy Details: कितने पद पर भर्तियां?

इस भर्ती अभियान में कुल 5006 पदों को भरा जाएगा. ये सभी पद नर्स मिडवाइफरी यानी ANM की भूमिका के लिए हैं. चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति राज्य के स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न मेडिकल केंद्रों और अस्पतालों में की जाएगी. बड़ी संख्या में रिक्तियों के कारण चयन की संभावना भी अधिक रहती है, इसलिए उम्मीदवारों को परीक्षा अच्छे से तैयार करनी चाहिए.

Bihar SHS ANM Admit Card 2025 डाउनलोड करने के स्टेप्स

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर ANM Admit Card 2025 लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें.
  • लॉगइन करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • इसे डाउनलोड करें और A4 साइज में प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें.
  • परीक्षा वाले दिन एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी प्रूफ जरूर लेकर जाएं.

Bihar SHS ANM Exam Date: कब होगी परीक्षा?

राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से जारी जानकारी के अनुसार ANM भर्ती परीक्षा का आयोजन 17, 18 और 19 दिसंबर 2025 को किया जाएगा. परीक्षा की तारीखें नजदीक हैं, इसलिए उम्मीदवारों को अब तैयारी और तेज कर देनी चाहिए. परीक्षा सेंटर, शिफ्ट और समय की जानकारी एडमिट कार्ड पर ही मिलेगी.

यह भी पढ़ें: बिहार में 1032 GD Constable की भर्ती, CISF में सबसे ज्यादा पद

Previous article Bihar: पवन सिंह के गाने पर जमकर थिरके बिहार के मंत्री, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Next article CBSE 12th Board : फिजिक्स अब नहीं लगेगी मुश्किल
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel