[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information बिहार बोर्ड ने जारी की आंसर की, 6 मार्च तक दर्ज करें आपत्ति  

बिहार बोर्ड ने जारी की आंसर की, 6 मार्च तक दर्ज करें आपत्ति  

0
बिहार बोर्ड ने जारी की आंसर की, 6 मार्च तक दर्ज करें आपत्ति  
Bihar Board Inter Answer Key 2026

Bihar Board Inter Answer Key 2026: बिहार बोर्ड ने 12वीं कक्षा की परीक्षा में पूछे गए सब्जेक्टिव क्वेश्चन के लिए आंसर की जारी की है. बोर्ड ने आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स आदि सभी विषय के लिए एक्सपर्ट से आंसर की तैयार करकर वेबसाइट पर अपलोड किया है. 

कब तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति?

बिहार बोर्ड ने इंटर परीक्षा की ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की उत्तर कुंजी जारी कर दी है. यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर परीक्षार्थियों को आपत्ति है, तो वे 6 मार्च शाम 5 बजे तक बोर्ड की आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.

बिहार बोर्ड ने X पोस्ट के जरिए दी सूचना

बोर्ड ने X पर पोस्ट जारी करके इस संबंध में सूचना दी है. बोर्ड ने कहा कि इंटर वार्षिक परीक्षा 2026 में पूछे गए ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की आंसर की जारी कर दी गई है, जिस पर 6 मार्च 2026 तक ऑब्जेक्शन दर्ज किया जा सकता है.

परीक्षा में 50% ऑब्जेक्टिव प्रश्न

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सभी ऑब्जेक्शन पर विचार किया जाएगा. जरूरत पड़ने पर संशोधित आंसर की जारी की जाएगी. थ्योरी सब्जेक्ट में टोटल मार्क्स का 50 प्रतिशत हिस्सा वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) प्रश्नों का था. इन प्रश्नों के उत्तर OMR शीट पर दर्ज कराए गए थे.

कब तक जारी होगा रिजल्ट? 

बिहार बोर्ड ने कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है. कई जिलों में कॉपियां जांची जा रही हैं. मिली जानकारी के अनुसार, जिले के पांच केंद्रों पर कॉपियों की जांच चल रही है. अलग-अलग केंद्रों पर 1 से 5 प्रतिशत तक कॉपियां जांची गईं. बोर्ड हर वर्ष की तरह इस बार भी मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट सबसे पहले जारी करने की तैयारी में है. संभावना है कि मार्च महीने के अंत तक10वीं-12वीं परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा. 

इस वर्ष इंटर परीक्षा के लिए 13,17,846 विद्यार्थी और मैट्रिक परीक्षा के लिए 15,12,963 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किया था. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे  

यह भी पढ़ें- कैसा रहा 12वीं बोर्ड का केमिस्ट्री पेपर? जानिए एक्सपर्ट की राय 

Previous article होली में छाया ‘अभी लइका बानी’, वीडियो में जीजा साली का धमाल
Next article ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के बाद ईरान की कमान किसके हाथों में जाएगी?
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel