[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information आधे घंटे भी लेट हुए तो साल हो जाएगा बर्बाद, BSEB ने जारी किए दिशा-निर्देश 

आधे घंटे भी लेट हुए तो साल हो जाएगा बर्बाद, BSEB ने जारी किए दिशा-निर्देश 

0
आधे घंटे भी लेट हुए तो साल हो जाएगा बर्बाद, BSEB ने जारी किए दिशा-निर्देश 
Bihar Board Exam Guidelines 2026

Bihar Board Exam Guidelines 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से 12वीं की परीक्षाएं 2 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली हैं. 12वीं के एग्जाम 13 फरवरी 2026 को खत्म होंगे. एग्जाम शांतिपूर्ण माहौल में और सही तरीके से हो इसके लिए बोर्ड की ओर से जरूरी गाइडलाइंस जारी किए गए हैं. अगर आप भी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो ये गाइडलाइंस यहां देखें.

Bihar Board Exam Guidelines 2026: देखें परीक्षा को लेकर दिशा निर्देश

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से 12वीं के एग्जाम 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित किए जाएंगे. एग्जाम शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल में हो, इसके लिए बोर्ड ने एंट्री और गेट बंद करने को लेकर सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं. बोर्ड ने सभी स्टूडेंट्स से अपील की है कि वे इन नियमों को गंभीरता से फॉलो करें.

एंट्री को लेकर क्या हैं नियम?

बोर्ड के अनुसार, सभी स्टूडेंट्स को अपने एग्जाम सेंटर पर परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले पहुंचना जरूरी होगा. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट का परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से होगी.

आधे घंटे पहले बंद होगा मेन गेट

BSEB ने साफ किया है कि एग्जाम सेंटर का मेन गेट एग्जाम शुरू होने से ठीक 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा. इसके बाद किसी भी स्टूडेंट को अंदर एंट्री नहीं मिलेगी. बोर्ड ने सलाह दी है कि स्टूडेंट्स ट्रैफिक और भीड़ से बचने के लिए समय से पहले घर से निकलें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो.

देर से पहुंचने वालों को नहीं मिलेगी एंट्री

बोर्ड की ओर से यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि जो स्टूडेंट्स लेट पहुंचेंगे, उन्हें किसी भी हालत में एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. ऐसे स्टूडेंट्स को उस दिन का एग्जाम देने का मौका नहीं मिलेगा. इसलिए सभी कैंडिडेट्स के लिए जरूरी है कि वे समय का पूरा ध्यान रखें और समय से पहले सेंटर पर पहुंचें.

यह भी पढ़ें- सरकारी नौकरी का शानदार मौका! बिहार सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आज से करें Apply

Previous article Valentine’s Week List 2026: कब से शुरू हो रहा है वैलेंटाइन वीक?
Next article Tata Sierra लेने का बना रहे हैं प्लान? बेस वेरिएंट में मिलने वाले फीचर्स जरूर जान लें
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel