[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information Bihar Board Exam 2025: कल से शुरू होगी बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा, यहां देखें जरुरी गाइडलाइंस

Bihar Board Exam 2025: कल से शुरू होगी बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा, यहां देखें जरुरी गाइडलाइंस

0
Bihar Board Exam 2025: कल से शुरू होगी बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा, यहां देखें जरुरी गाइडलाइंस
Bihar Board

Bihar Board Exam 2025: बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी तक चलेगी. इस परीक्षा में 12.92 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे. इनमें से 6 लाख 41 हजार 847 छात्राएं हैं और 6 लाख 50 हजार 544 छात्र परीक्षा देंगे. इस परीक्षा के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने राज्यभर में 1,677 परीक्षा केंद्र बनाए हैं. साथ ही सभी विद्यार्थियों को 15 मिनिट पहले प्रश्न पत्र पढ़ने का मौका मिलेगा. बिहार बोर्ड ने इस परीक्षा को लेकर कई गाइडलाइंंस जारी किए हैं जिनका पालन करना अनिवार्य है. यहां देखें सभी जरुरी गाइडलाइंस और महत्वपूर्ण जानकारियां.

परीक्षा केंद्र में समय से पहले पहुंचना अनिवार्य

सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में समय  से 1 घंटे पूर्व ही पहुंचना अनिवार्य है. साथ ही परीक्षा भवन के गेट परीक्षा शुरू  होने से आधे घंटे पहले ही बंद कर दिए जाएंगे.

  • पहली शिफ्ट:9:30 बजे सुबह से शुरू होने वाली परीक्षा में परीक्षार्थियों को 8:30 बजे ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना होगा साथ ही 9:00 बजे तक गेट बंद कर दिए जाएंगे.
  • दूसरी शिफ्ट: 2:00 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा में परीक्षार्थियों को 1:00 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना होगा साथ ही 1:30 बजे तक गेट बंद कर दिए जाएंगे.

दो बार ली जाएगी तलाशी

परीक्षार्थियों की दो बार तलाशी ली जाएगी
•पहली तलाशी: परीक्षा भवन में
•दूसरी तलाशी: परीक्षा कक्ष में

पांच फरवरी तक जूता मोजा पहनने की अनुमति

ठंड को देखते हुए बिहार बोर्ड ने 5 फरवरी तक जूता- मोजा पहनने की अनुमति दी गई है. ध्यान रहे कि यह छूट सिर्फ पांच फरवरी तक के लिए ही है.

बिहार बोर्ड परीक्षा समिति (BSEB)ने नए नियम लागू किए हैं:

  • अगर परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड किसी कारणवश खो जाता है, तो उन्हें परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा.
  • जिन छात्रों के एडमिट कार्ड की फोटो में कोई गड़बड़ी हो, उन्हें परीक्षा केंद्र पर एक पहचान पत्र लाना होगा, जैसे:
    • आधार कार्ड
    • पैन कार्ड
    • वोटर आईडी
    • पासपोर्ट
    • ड्राइविंग लाइसेंस
    • फोटोयुक्त बैंक पासबुक
  • यदि एडमिट कार्ड में गड़बड़ी है, तो पहचान पत्र की फोटोकॉपी को अधिकारी से वेरिफाई कराना होगा और उसे परीक्षा केंद्र में जमा करना होगा.
  • छात्रों को अपने ओरिजनल पहचान पत्र के साथ परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा.
  • केंद्राधीक्षक पहचान पत्र और चेहरे का मिलान करके परीक्षार्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति देंगे.

इन चीजों को लेकर जाना बैन

  • इलेक्ट्रॉनिक गैजेट
  • स्मार्ट वॉच
  • ब्ल्यूटूथ
  • इयरफोन
  • मोबाइल
  • कैल्क्युलेटर

Also Read: CUET PG 2025: सीयूईटी पीजी के लिए आवेदन का अंतिम मौका, तुरंत कर लें अप्लाई

Also Read: Success Story: बिहार के लाल का परमाणु ऊर्जा विभाग में हुआ चयन, सैलरी जानकर दंग रह जाएंगे आप

Previous article निरीक्षण के बाद सीएम का शेड्यूल होगा फाइनल
Next article नवविवाहित ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पिता बोले- प्रताड़ना से थी तंग
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel