[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information बिहार बोर्ड 10वीं में कंपार्टमेंट के लिए आवेदन शुरू, यहां डायरेक्ट करें अप्लाई

बिहार बोर्ड 10वीं में कंपार्टमेंट के लिए आवेदन शुरू, यहां डायरेक्ट करें अप्लाई

0
बिहार बोर्ड 10वीं में कंपार्टमेंट के लिए आवेदन शुरू, यहां डायरेक्ट करें अप्लाई
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Bihar Board 10th Compartment Exam 2026: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में किसी एक या दो विषय में फेल होने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है. Bihar School Examination Board (BSEB) ने मैट्रिक कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. जो छात्र मुख्य परीक्षा में पास नहीं हो पाए हैं, वे अब कंपार्टमेंट परीक्षा के जरिए अपने परिणाम को सुधार सकते हैं.

कौन कर सकता है आवेदन?

मैट्रिक कंपार्टमेंट परीक्षा में वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जो मुख्य परीक्षा में एक या दो विषयों में फेल हुए हैं. ऐसे छात्रों को दोबारा मौका देने के लिए बोर्ड हर साल कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करता है.

इस परीक्षा को पास करने के बाद छात्रों को उसी साल मैट्रिक पास माना जाएगा. इससे छात्रों का एक साल भी बर्बाद नहीं होता और वे आगे की पढ़ाई जारी रख सकते हैं.

Bihar Board 10th Compartment के लिए नोटिस जारी

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है. छात्र अपने स्कूल के माध्यम से या बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट exam.biharboardonline.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

Bihar Board 10th Compartment Exam 2026 Application Form- Click Here

सबसे पहले संबंधित पोर्टल पर जाकर लॉगिन करना होगा. इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरनी होगी. सभी जानकारी सही तरीके से भरने के बाद आवेदन शुल्क जमा करना होगा. आवेदन शुल्क जमा होने के बाद फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगा.

कब होगी कंपार्टमेंट परीक्षा?

बिहार बोर्ड की ओर से कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन मुख्य रिजल्ट जारी होने के कुछ समय बाद किया जाता है. परीक्षा की संभावित तिथि और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी.

एप्लीकेशन फीस

बिहार बोर्ड कंपार्टमेंटल एग्जाम के लिए अतिरिक्त 200 रुपये एप्लीकेशन फीस अलग से देना होगा, जो परीक्षा फीस के साथ जमा करना अनिवार्य है. माध्यमिक परीक्षा में सम्मिलित एवं फेल परीक्षार्थियों को आवेदन के साथ 110 रुपये देय होंगे, जिसमें आवेदन फीस 55 रुपये तथा व्यावहारिक परीक्षा फीस 30 रुपये देय नहीं है.

यह भी पढ़ें: एक क्लिक में पाएं राजस्थान बोर्ड 12वीं की मार्कशीट, यहां तुरंत करें रजिस्ट्रेशन

Previous article बिहार के इंजीनियर का शव 20 दिन बाद पहुंचा पटना, समुद्री जहाज पर हुए मिसाइल हमले में गई थी जान
Next article बहन और खुद की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel