[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information ऑल इंडिया बार एग्जाम के लिए कल से करें आवेदन, नोटिफिकेशन जारी, जानें कब होगी परीक्षा

ऑल इंडिया बार एग्जाम के लिए कल से करें आवेदन, नोटिफिकेशन जारी, जानें कब होगी परीक्षा

0
ऑल इंडिया बार एग्जाम के लिए कल से करें आवेदन, नोटिफिकेशन जारी, जानें कब होगी परीक्षा
AIBE 20 के लिए आवेदन (सांकेतिक फोटो)

AIBE 20 Exam Application: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की तरफ से ऑल इंडिया बार एग्जाम (AIBE 20 Exam) के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू होगी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाना होगा. जारी नोटिफिकेशन में परीक्षा की तारीखों की भी घोषणा हो गई है. ऐसे में कैंडिडेट्स यहां पूरी डिटेल्स देख सकते हैं.

AIBE 20 Exam Application: ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाना होगा.
  • होम पेज पर AIBE 20 Exam Registration लिंक पर क्लिक करें.
  • अब नए यूजर के तौर पर रजिस्ट्रेशन करें और अपनी डिटेल्स भरें.
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • अब ऑनलाइन मोड से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें.
  • Application Form में सभी जानकारी भरने के बाद Submit करें.

AIBE 20 Exam Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

AIBE 20 Exam Schedule: कब होगी परीक्षाएं?

प्रक्रियामहत्वपूर्ण तारीखें
Online Registration शुरू29 सितंबर 2025
ऑनलाइन पेमेंट शुरू29 सितंबर 2025
Online Registration बंद28 अक्टूबर 2025
ऑनलाइन पेमेंट की आखिरी तारीख29 अक्टूबर 2025
रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सुधार की आखिरी तारीख31 अक्टूबर 2025
एडमिट कार्ड जारी15 नवंबर 2025
परीक्षा की तारीख30 नवंबर 2025

AIBE 20 Exam Pattern: किस पैटर्न पर होगी परीक्षा?

इस परीक्षा में शामिल होने से पहले कैंडिडेट्स को एग्जाम पैटर्न और सिलेबस की डिटेल्स चेक कर लेनी चाहिए. ऑल इंडिया बार एग्जाम में कुल 100 बहुविकल्पीय सवाल (MCQs) होते हैं. इसमें हर एक सवाल के लिए एक अंक निर्धारित है. इस परीक्षा के लिए तीन घंटे का समय मिलता है. यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में पेन और पेपर की मदद से होती है. ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: पूजा के बाद इस राज्य में नौकरी की बहार, बिजली निगम में 3000 पदों पर भर्ती

Previous article संजू सैमसन बनेंगे 12वें बल्लेबाज! IND vs PAK मैच में निशाने पर होंगे पंत और धोनी के ये रिकॉर्ड
Next article Bihar News: करोड़ों की फ्रेंचाइजी ठगी, बिहार से दिल्ली-मुंबई तक जालसाजों का नेटवर्क बेनकाब
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel