[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information Agniveer Exam Date 2025 OUT: अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा की तारीख घोषित, देखें पूरा शेड्यूल

Agniveer Exam Date 2025 OUT: अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा की तारीख घोषित, देखें पूरा शेड्यूल

0
Agniveer Exam Date 2025 OUT: अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा की तारीख घोषित, देखें पूरा शेड्यूल
Agniveer Vayu Selection Process

Agniveer Exam Date 2025 OUT: अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है. भारतीय सेना भर्ती की तरफ से अग्निवीर भर्ती के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जाम का शेड्यूल जारी हो गया है. अग्निवीर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख घोषित हो गई है. ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर एग्जाम शेड्यूल चेक कर सकते हैं.

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 25 अप्रैल 2025 तक का समय मिला था. इसके लिए परीक्षाओं की तारीख घोषित हो गई है.

Agniveer Exam Schedule ऐसे करें चेक

  • अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- joinindianarmy.nic.in पर जाएं.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर जाना होगा.
  • अगले पेज पर Indian Army Common Entrance Exam CEE Exam के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब Check Exam Schedule के लिंक पर जाएं.
  • अब एग्जाम शेड्यूल पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा.

Indian Army Common Entrance Exam CEE Exam 2025 यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

Agniveer Exam Schedule: जानें कब होगी परीक्षा?

अग्निवीर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का जून में ही होगी. इसके लिए जारी शेड्यूल के अनुसार, अग्निवीर भर्ती के लिए परीक्षा 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएगी. इसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 7 दिन पहले जारी होगा.

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस से बनीं मंत्रालय में अधिकारी, तुशांगी गुप्ता की ऊंची उड़ान

ये भी पढ़ेंं: खपड़े के घर से सरकारी बंगला! नवोदय की स्टूडेंट छाया BPSC के बाद UPSC पास

Previous article नया किसान पाठशाला सह नर्सरी उत्पादन कक्ष का उद्घाटन
Next article बच्चों के विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel