[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Essay on Ramdhari Singh Dinkar: ‘राष्ट्रकवि’ रामधारी सिंह दिनकर पर निबंध ऐसे लिखें छात्र

Essay on Ramdhari Singh Dinkar: ‘राष्ट्रकवि’ रामधारी सिंह दिनकर पर निबंध ऐसे लिखें छात्र

0
Essay on Ramdhari Singh Dinkar: ‘राष्ट्रकवि’ रामधारी सिंह दिनकर पर निबंध ऐसे लिखें छात्र
Essay on Ramdhari Singh Dinkar in Hindi

Essay on Ramdhari Singh Dinkar in Hindi: हिंदी साहित्य में रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का नाम काफी ऊपर है. वह हिंदी के ऐसे महान कवि थे, जिनकी कविताएं देशभक्ति, वीरता और सामाजिक चेतना से भरी होती थीं. उन्हें “राष्ट्रकवि” कहा जाता है क्योंकि उन्होंने अपनी रचनाओं से देशवासियों को आजादी के संघर्ष में जोश और प्रेरणा दी. दिनकर का जन्म 23 सितंबर 1908 को बिहार के सिमरिया गांव में हुआ था और उनका निधन 24 अप्रैल 2974 को हुआ था. उनकी रचनाएं आज भी बच्चों, छात्रों और युवाओं को प्रेरित करती हैं और छात्रों से रामधारी सिंह दिनकर पर निबंध लिखने के लिए कहा जा सकता है, इसलिए हमने यह लेख तैयार किया है.

100 शब्दों में रामधारी सिंह दिनकर पर निबंध (Essay on Ramdhari Singh Dinkar)

100 शब्दों में रामधारी सिंह दिनकर पर निबंध (Essay on Ramdhari Singh Dinkar) इस प्रकार है-

हिंदी साहित्य में रामधारी सिंह दिनकर का नाम काफी ऊपर है. उन्हें भारत के “राष्ट्रकवि” के रूप में जाना जाता है. वह अपने राष्ट्रवादी छंदों के लिए जाने जाते हैं और उनकी रचनाओं ने स्वतंत्रता, न्याय और सामाजिक जागृति के लिए अपने भावुक आह्वान से भारतीयों की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है. उनकी कविताएं देशभक्ति, पौराणिक कथाओं, प्रेम और सामाजिक सुधार जैसे विषयों पर आधारित हैं. उन्होंने कई किताबें भी लिखीं हैं. दिनकर जी को उनकी रचना “संस्कृति के चार अध्याय” के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार और पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. वे राज्यसभा के सदस्य भी रहे. 

यह भी पढ़ें- Ramdhari Singh Dinkar Books in Hindi: राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की किताबें कौन सी हैं? देखें लिस्ट

300 शब्दों में रामधारी सिंह ‘दिनकर’ पर निबंध

300 शब्दों में (Essay on Ramdhari Singh Dinkar in Hindi) इस प्रकार है-

परिचय

रामधारी सिंह ‘दिनकर’ हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध कवि और लेखक थे. उन्हें उनकी जोशीली और देशभक्ति से भरी कविताओं के लिए “राष्ट्रकवि” कहा जाता है. उनका जन्म 23 सितंबर 1908 को बिहार के बेगूसराय जिले के सिमरिया गांव में हुआ था. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातक की पढ़ाई की.

कविता और देशभक्ति

दिनकर जी की कविताओं में वीर रस होता था. उन्होंने आज़ादी की लड़ाई में अपनी कविताओं से लोगों को प्रेरित किया. उनकी प्रसिद्ध रचनाओं में “रश्मिरथी”, “कुरुक्षेत्र”, और “परशुराम की प्रतीक्षा” शामिल हैं. “रश्मिरथी” में उन्होंने कर्ण के जीवन के माध्यम से समाज में फैली असमानता को दिखाया.

सम्मान और योगदान

दिनकर जी को उनकी रचना “संस्कृति के चार अध्याय” के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार और पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. वे राज्यसभा के सदस्य भी रहे. उनकी भाषा आसान और प्रभावशाली थी, जो सीधे दिल तक पहुंचती थी.

निष्कर्ष

रामधारी सिंह ‘दिनकर’ सिर्फ कवि नहीं, बल्कि एक सच्चे देशभक्त और विचारक भी थे. उनकी कविताएं आज भी युवाओं को प्रेरणा देती हैं और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करती हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel