[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Robot फिल्म की स्टाइल में चोरी करते पकड़े गए इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स, AI चश्मे से की नकल

Robot फिल्म की स्टाइल में चोरी करते पकड़े गए इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स, AI चश्मे से की नकल

0
Robot फिल्म की स्टाइल में चोरी करते पकड़े गए इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स, AI चश्मे से की नकल
चोरी करते हुए स्टूडेंटस की AI जेनरेटेड तस्वीर

Engineering Students Cheating With AI Glasses: पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की परीक्षा में हाई-टेक चीटिंग का मामला सामने आया है. इंजीनियरिंग परीक्षा के दौरान दो छात्र कथित तौर पर स्मार्ट “मेटा ग्लासेज” का इस्तेमाल करते हुए पकड़े गए. परीक्षा चल रही थी और तभी ड्यूटी पर मौजूद शिक्षक को शक हुआ. दोनों ही चश्मे फिटिंग और डिजाइन में बाकी चश्मे से अलग दिख रहे थे. जांच होने पर शिक्षक ने जांच कराई तो पता चला कि ये चश्मे साधारण नहीं थे बल्कि इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स वाले स्मार्ट ग्लासेज थे.

पकड़े जाने के बाद स्टूडेंट को किया गया सस्पेंड

इस मामले में खुलासा होने के तुरंत बाद छात्रों को परीक्षा देने से रोक दिया गया. दोनों छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया. साथ ही कॉलेज प्रशासन ने मामले की इंटर्नल जांच शुरू कर दी है. परीक्षा हॉल में ऐसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाना या उनका इस्तेमाल करना अपने आप में परीक्षा नियमों का गंभीर उल्लंघन है.

जांच के आधार पर किया जाएगा फैसला

प्रो-वाइस चांसलर और प्रिंसिपल डायरेक्टर डॉ. विद्या येरवडेकर ने कहा कि अंतिम फैसला लेने से पहले यूनिवर्सिटी छात्रों का पक्ष भी सुनेगा. उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर तय की जाएगी. अभी तक यह क्लियर नहीं हुआ है कि दोनों स्टूडेंट्स ने AI ग्लासेज का इस्तेमाल प्रश्न पत्र की फोटो लेने के लिए की थी या फिर सवालों का जवाब देने के लिए.

टेक्नोलॉजी आधारित चोरी ने बढ़ाई चिंता

इस मामले को जांच के लिए संस्थान की अनफेयर मीन्स कमिटी को भेज दिया गया है. जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट विश्वविद्यालय स्तर की समिति को सौंपी जाएगी, जो आगे की कार्रवाई पर निर्णय लेगी. इस घटना ने शैक्षणिक संस्थानों में एडवांस टेक्नोलॉजी और AI आधारित डिवाइसेज के जरिए बढ़ती नकल को लेकर चिंता बढ़ा दी है. माना जा रहा है कि अब परीक्षा के दौरान निगरानी व्यवस्था को और सख्त करने की जरूरत होगी.

यह भी पढ़ें- फिर CBSE से नाराज हुए छात्र, अब धुंधली कॉपी को देख मचा बवाल

Previous article मुंगेर में छात्रों के हंगामे के बाद बढ़ी स्क्रूटनी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Next article Banka News : सबका सम्मान जीवन आसान के तहत प्रखंड व अंचल कार्यालय में पदाधिकारियों ने सुनी जनता की समस्या
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel