[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education डीयू चुनाव में काउंटिंग जारी ABVP के आर्यन को 18538 वोट, बिहार की बेटी दीपिका भी आगे

डीयू चुनाव में काउंटिंग जारी ABVP के आर्यन को 18538 वोट, बिहार की बेटी दीपिका भी आगे

0
डीयू चुनाव में काउंटिंग जारी ABVP के आर्यन को 18538 वोट, बिहार की बेटी दीपिका भी आगे
DUSU Election में अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार जोसलिन नंदिता और आर्यन मान

DUSU Election Result 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2025 का रिजल्ट आज जारी होने वाला है. सुबह से ही वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है और उम्मीद की जा रही है कि दोपहर तक केंद्रीय पैनल के सभी नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे. इस बार डीयू चुनाव में दो तरह की वोटिंग हुई. केंद्रीय पैनल के लिए ईवीएम का इस्तेमाल किया गया, जबकि कॉलेज स्तर पर बैलेट पेपर से वोट डाले गए. वोटिंग के तुरंत बाद मतगणना की तैयारी शुरू कर दी गई थी और अब रिजल्ट आने का इंतजार है.

डीयू छात्रसंघ चुनाव 2025 के नतीजे आज दोपहर तक आने की उम्मीद है. सात राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है. सात राउंड तक एबीवीपी का दबदबा देखने को मिला है. अध्यक्ष पद पर ABVP के आर्यन मान 9,125 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं.

DUSU Election Result 2025: अध्यक्ष पद पर कड़ा मुकाबला

अध्यक्ष पद के लिए DUSU Election में इस बार मुकाबला काफी रोमांचक माना जा रहा है. एबीवीपी की ओर से आर्य मान, एनएसयूआई की ओर से जोसलिन नंदिता चौधरी और वाम गठबंधन (एसएफआई और आइसा) की उम्मीदवार अंजलि मैदान में हैं. आर्य मान और जोसलिन के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है, जबकि अंजलि भी छात्र राजनीति में सक्रिय चेहरा होने के कारण चर्चा में बनी हुई हैं.

अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार-

  • अंजलि (बौद्ध अध्ययन विभाग)
  • अनुज कुमार (विधि केंद्र II)
  • आर्यन मान (पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग)
  • दिव्यांशु सिंह यादव (कैंपस विधि केंद्र)
  • जोसलिन नंदिता चौधरी, उर्फ ​​जीतू चौधरी (बौद्ध अध्ययन विभाग)
  • राहुल कुमार (रामजस कॉलेज)
  • उमांशी (बौद्ध अध्ययन विभाग)
  • योगेश मीणा (कैंपस विधि केंद्र)
  • अभिषेक कुमार (सत्यवती कॉलेज)

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में इस बार कुल 60,272 छात्रों ने वोट डाला. मतदान प्रतिशत 39.36% रहा, जो पिछले साल की तुलना में बेहतर है. साल 2024 में 35.2% मतदान हुआ था. इस बार छात्रों की बढ़ी हुई भागीदारी को छात्र राजनीति में नई ऊर्जा के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें: डीयू चुनाव के लिए कल आएगा रिजल्ट, 4 पोजीशन के लिए 21 उम्मीदवार मैदान में

Previous article National Highway : छत्तीसगढ़ के नेशनल हाईवे होंगे चकाचक, इन इलाकों की सड़कों पर होगा काम
Next article Birth Date Personality: दोस्तों के लिए सबसे आगे खड़े रहने वाले होते हैं इस तारीख में जन्मे लोग 
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel