[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education डीयू चुनाव में ABVP का बजा डंका, आर्यन मान बने अध्यक्ष, बिहार की बेटी दीपिका संयुक्त सचिव

डीयू चुनाव में ABVP का बजा डंका, आर्यन मान बने अध्यक्ष, बिहार की बेटी दीपिका संयुक्त सचिव

0
डीयू चुनाव में ABVP का बजा डंका, आर्यन मान बने अध्यक्ष, बिहार की बेटी दीपिका संयुक्त सचिव
DUSU Election में ABVP के कैंडिडेट आर्यन मान और दीपिका झा

DUSU Election Result 2025: डीयू चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का डंका बजा है. इस बार मुख्य 4 पदों में से तीन पदों पर एबीवीपी के कैंडिडेड्स को ही जीत हासिल हुई है. छात्र संघ चुनाव में ABVP के आर्यन मान को अध्यक्ष पद पर जीत चुके हैं. उन्होंने NSUI की उम्मीदवार जोसलिन चौधरी को हराया है.

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DUSU 2025) में इस बार संयुक्त सचिव के पद पर बिहार की रहने वाली दीपिका झा ने पर्चा भरा था. दीपिका ABVP की मेंबर हैं. उन्हें भी जीत हासिल हुई है. चार पदों के लिए 21 उम्मीदवार मैदान में थे.

DUSU Election में अध्यक्ष पद पर पिछले 8 साल के विजेता

वर्षअध्यक्ष का नामसंगठन
2015–16सतेंद्र (सतिंदर) अवानाABVP
2016–17अमित तंवरABVP
2017–18रॉकी तुशिर (रॉकी तुसीद)NSUI
2018–19अंकिव (अंकिव बैसोया)ABVP
2019अक्षित दहियाABVP
2023–24तुषार (तुषार डेडहा)ABVP
2024–25रौनक खत्रीNSUI
2025–26आर्यन मानABVP

DUSU के पूर्व अध्यक्ष रौनक खत्री ने दी जानकारी

डूसू अध्यक्ष रौनक खत्री ने कहा कि उपाध्यक्ष पद पर हम काफी अंतर से आगे चल रहे थे. संयुक्त सचिव पद पर भी बढ़त बनाने वाले थे. अध्यक्ष पद पर अंतर ज्यादा है. छात्रों का जो भी जनादेश होगा, हम उसे स्वीकार करेंगे. इस बार केंद्रीय पैनल के लिए ईवीएम और कॉलेजों में बैलेट पेपर से वोट डाले गए थे.

यह भी पढ़ें: दिल्ली यूनिवर्सिटी में मॉपअप राउंड रजिस्ट्रेशन शुरू, देखें डिटेल

DUSU Election Result 2025: अन्य पदों की स्थिति

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के आज नतीजे आ गए हैं. इस चुनाव में सेज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर ABVP की दीपिका झा ने फतह हासिल की. सेक्रेटरी पद पर ABVP के कुणाल चौधरी ने बाजी मारते हुए जीत जीत का परचम लहाराया है. उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के राहुल झांसला ने बाजी मारते हुए जीत हासिल की है.

Previous article चिराग पासवान ने NDA के सामने रख दी नई शर्त, कहा- मैं लोकसभा की तरह ही विधानसभा चुनाव में भी सीट चाहूंगा
Next article रांची में दिल्ली के सरोजनी मार्केट को टक्कर, सस्ते में फैमिली शॉपिंग का ठिकाना बने ये मॉल्स
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel