[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education DU: डीयू में हुआ जॉब मेले का आयोजन, हजारों छात्रों को मिली नौकरी

DU: डीयू में हुआ जॉब मेले का आयोजन, हजारों छात्रों को मिली नौकरी

0
DU: डीयू में हुआ जॉब मेले का आयोजन, हजारों छात्रों को मिली नौकरी

DU: दिल्ली विश्वविद्यालय(डीयू) की ओर से शुक्रवार को जॉब मेला ‘अवसर 2026’  का आयोजन किया गया. इस आयोजन में हजारों छात्रों ने शिरकत की और विभिन्न क्षेत्रों में राेजगार और इंटर्नशिप का मौका मिला. कार्यक्रम का मकसद छात्रों को उद्योग जगत से जोड़कर बेहतर करियर अवसर मुहैया कराना है. इस दौरान छात्रों ने कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया, इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल हुए. कई छात्रों को ऑन-द-स्पॉट जॉब एवं इंटर्नशिप ऑफर मिले.  इस साल जॉब मेले में विभिन्न क्षेत्रों (कॉरपोरेट, स्टार्टअप, गैर-लाभकारी संगठन, परामर्श एजेंसियां और रिसर्च संस्थान) के लगभग 93 से कंपनियां शामिल हुई. कंपनियों की ओर 2500 से अधिक नियुक्तियों की पेशकश की. इस कार्यक्रम में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम के 4000 से अधिक छात्रों ने शिरकत की.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीयू के कुलपति  प्रोफेसर योगेश सिंह ने कहा कि जॉब मेले से अनेकों युवाओं को अवसर मिलेंगे. ऐसा आयोजन छात्रों के लिए काफी फायदेमंद है. शिक्षा जगत और उद्योग के बीच साझेदारी को मजबूत करना समय की मांग है और डीयू ऐसे आयोजन कर छात्रों के हितों को प्राथमिकता देने का काम कर रहा है. ‘अवसर 2026’ छात्रों के लिए एक ऐसे प्रवेश द्वार का काम करेगा, जिसके जरिये वे आत्मविश्वास और उद्देश्य के साथ अपनी पेशेवर यात्रा शुरू कर सकेंगे. गौरतलब है कि डीयू वर्ष 2022 से ‘जॉब मेला’ का आयोजन कर रहा है. 

आगे भी जारी रहेगा ऐसा कार्यक्रम

आने वाले समय में डीयू जॉब मेले को और अधिक व्यापक बनाने की दिशा में काम करेगा ताकि अधिक से अधिक छात्रों का कैंपस प्लसमेंट सुनिश्चित होगा. स्टूडेंड वेलफेयर के प्रोफेसर  रंजन त्रिपाठी ने कहा कि डीयू के सभी संस्था ने  कार्यक्रम के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने में पूरा सहयोग दिया. ऐसे आयोजन से छात्रों को व्यावसायिक अनुभव मिलने के साथ ही आत्मविश्वास बढ़ाने में भी मददगार होता है.  साथ ही छात्रों और उद्योग के बीच एक मजबूत सेतु बनाने का काम करता है. डीयू में भविष्य में भी इस तरह के प्रयास जारी रहेंगे.‘अवसर 2026’ से यह साबित होता है कि डीयू छात्रों के कैरियर निर्माण और रोजगार सृजन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel