[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education DU Admission : डीयू के कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग ने आठ फॉरेन लैंग्वेज कोर्स में एडमिशन के लिए मांगे आवेदन

DU Admission : डीयू के कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग ने आठ फॉरेन लैंग्वेज कोर्स में एडमिशन के लिए मांगे आवेदन

0
DU Admission : डीयू के कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग ने आठ फॉरेन लैंग्वेज कोर्स में एडमिशन के लिए मांगे आवेदन
DU foreign language course admission 2026

DU Admission : दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग (सीओएल) ने सत्र 2026-27 के लिए 8 विदेशी भाषाओं के एक वर्षीय सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्सेज में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. इन कोर्सेज को कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ ही वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए भी डिजाइन किया गया है. इन शॉर्ट टर्म फॉरेन लैंग्वेज कोर्सेज का उद्देश्य युवाओं में विदेशी एवं भारतीय भाषाओं के ज्ञान और उनके व्यावहारिक इस्तेमाल की समझ को बेहतर बनाना, बातचीत करने के हुनर अलग-अलग संस्कृतियों को समझने की क्षमता को विकसित करना है, नौकरी के अवसरों, आगे की पढ़ाई और दुनिया भर में आगे बढ़ने के मौकों को बढ़ावा देना, अलग-अलग क्षेत्रों एवं पृष्ठभूमियों से आनेवाले सभी छात्रों को भाषा सीखने के समान और समावेशी अवसर देना है.

फॉरेन लैंग्वेज, जिन्हें सीखने का है मौका : जापानी, जर्मन, फ्रेंच, चीनी, स्पेनिश, इटैलियन, पुर्तगाली, कोरियाई.

कोर्स एवं योग्यता

सर्टिफिकेट कोर्स: मान्यताप्राप्त बोर्ड से 12वीं पास छात्र इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए सीयूइटी स्कोर की आवश्यकता नहीं है.
डिप्लोमा कोर्स : संबंधित भाषा में सर्टिफिकेट कोर्स की डिग्री होना अनिवार्य है.

प्रवेश प्रक्रिया

उम्मीदवारों को प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ और सीटों की उपलब्धता के आधार पर दिया जायेगा. चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानने के लिए दिये गये लिंक की मदद लें.

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल cifl.oldcdu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं.
अंतिम तिथि : 10 जुलाई, 2026.
विवरण देखें : https://cifl.oldcdu.ac.in/cifl_prospectus_2026-27.pdf

इसे भी पढ़ें : DSSSB recruitment 2026 : डीएसएसएसबी ने मांगे 1979 पदों पर आवेदन

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel