[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education CAT नहीं दिया? फिर भी दिल्ली के इस कॉलेज से कर सकते हैं MBA, यहां देखें प्रोसेस

CAT नहीं दिया? फिर भी दिल्ली के इस कॉलेज से कर सकते हैं MBA, यहां देखें प्रोसेस

0
CAT नहीं दिया? फिर भी दिल्ली के इस कॉलेज से कर सकते हैं MBA, यहां देखें प्रोसेस
MBA स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

DTU MBA Course: दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) के दिल्ली स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने MBA (Executive) 2026-28 के बैच के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह कोर्स खासतौर पर वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें क्लासेज केवल शनिवार और रविवार को आयोजित की जाएंगी. अगर आप भी इस कोर्स के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो पहले यहां से पूरी जानकारी हासिल कर लें.

महत्वपूर्ण डेट्स

आवेदन की लास्ट डेट: 15 जून 2026
पहली मेरिट लिस्ट: 23 जून (संभावित)
फिजिकल वेरिफिकेशन: जुलाई 2026
एडमिशन की लास्ट डेट: 7 अगस्त 2026

चार सेमेस्टर में पूरा होगा कोर्स

इस दो वर्षीय MBA (Executive) प्रोग्राम के लिए आवेदन की लास्ट डेट 15 जून 2026 तय की गई है. कोर्स AICTE से मान्यता प्राप्त है और इसका सिलेबस इंडस्ट्री की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. यह प्रोग्राम चार सेमेस्टर में पूरा होगा. इसमें मार्केटिंग, फाइनेंस, HR, सप्लाई चेन मैनेजमेंट और IT मैनेजमेंट जैसे स्पेशलाइजेशन उपलब्ध होंगे.

जानें योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से न्यूनतम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन जरूरी
  • SC/ST/PwD अभ्यर्थियों को मार्क्स में 10% की छूट
  • ग्रेजुएशन के बाद कम से कम 2 वर्ष का कार्य अनुभव आवश्यक

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार डीटीयू की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन शुल्क 1500 रुपये रखा गया है.

  • सबसे पहले डीटीयू की आधिकारिक वेबसाइट DTU Admission Portal पर जाएं
  • होमपेज पर MBA (Executive) Admissions 2026 लिंक पर क्लिक करें
  • अब New Registration करके अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर डालें
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
  • इसके बाद ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें
  • आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद ही पूरी मानी जाएगी
  • अंत में आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें

यह भी पढ़ें- IGNOU July Admission 2026: शुरू हुए आवेदन, फॉर्म भरने के लिए APAAR ID जरूरी

Previous article रोहतास में बस-ऑटो की टक्कर में तीन यात्री घायल, दो की हालत गंभीर; ट्रामा सेंटर रेफर
Next article मेगा क्विज में चमके गांव के छात्र, मेडल और सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खिले
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel