[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education DRDO DLRL Internship : डीआरडीओ में करें इंटर्नशिप, मिलेगा छह महीने का अनुभव और 30,000 रुपये स्टाइपेंड

DRDO DLRL Internship : डीआरडीओ में करें इंटर्नशिप, मिलेगा छह महीने का अनुभव और 30,000 रुपये स्टाइपेंड

0
DRDO DLRL Internship : डीआरडीओ में करें इंटर्नशिप, मिलेगा छह महीने का अनुभव और 30,000 रुपये स्टाइपेंड
DRDO DLRL internship 2026

DRDO DLRL Internship 2026 : डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) के तहत आनेवाली डिफेंस इलेक्ट्रोनिक्स रिसर्च लेबोरेटरी (डीएलआरएल) ने इंजीनियरिंग के छात्रों से इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के अंतर्गत इंजीनियरिंग की निम्न शाखाओं में कुल 75 पदों पर आवेदन का मौका है-

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग 40 पद
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग 25
मेकेनिकल इंजीनियरिंग 10 पद

आप कर सकते हैं आवेदन

  • शैक्षणिक वर्ष 2026-2027 में बीई/ बीटेक के अंतिम वर्ष में जानेवाले छात्र इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं.
  • बैकलोक वाले छात्र पात्र नहीं हैं.
  • पेड इंटर्नशिप की अवधि अस्थायी रूप से 1 जुलाई, 2026 से शुरू होकर छह महीने के लिए है.
  • इस इंटर्नशिप प्रोग्राम को पूरा करनेवाले अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया जायेगा, लेकिन जो छात्र 6 महीने की इंटर्नशिप पूरी नहीं करेंगे, उन्हें इंटर्नशिप प्रमाणपत्र प्रदान नहीं किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें : JEE Advanced 2026 : आईआईटी रुड़की ने शुरू की जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

स्टाइपेंड में मिलेंगे 30,000 रुपये

इंटर्नशिप के लिए चयनित उम्मीदवारों को कुल 30,000 रुपये के स्टाइपेंड का भुगतान दो किस्तों में किया जायेगा (3 महीने पूरे होने पर 15,000 रुपये और 6 महीने पूरे होने पर 15,000 रुपये). इंटर्नशिप के दौरान अन्य खर्च जैसे आवास, भोजन, परिवहन, चिकित्सा आदि अभ्यर्थी को खुद वहन करने होंगे.

जानें चयन प्रक्रिया के बारे में

इंटर्नशिप के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर यानी तीसरे वर्ष के प्रथम सेमेस्टर तक सीजीपीए और यदि आवश्यक हुआ, तो साक्षात्कार/ बातचीत के आधार पर किया जायेगा.

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार डीआरडीओ की वेबसाइट https://drdo.gov.in/drdo/en/offerings/vacancies से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं. डाउनलोड किये गये आवेदन फॉर्म को निर्धारित फॉर्मेट में भर कर मांगे गये दस्तावेजों के साथ निम्न पते पर भेजना होगा-

द डायरेक्टर, डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स रिसर्च लेबोरेटरी, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया, मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस, डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन, चंद्रायनगुट्टा लाइन्स, हैदराबाद – 500 005.

आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि 15-05-2026 है.

विस्तार से जानने के लिए देखें : https://drdo.gov.in/drdo/sites/default/files/vacancy/advtDLRL16042026.pdf

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel