[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education IT और CSE ब्रांच का दबदबा, डीडीयू के 92 छात्रों को मिला शानदार प्लेसमेंट

IT और CSE ब्रांच का दबदबा, डीडीयू के 92 छात्रों को मिला शानदार प्लेसमेंट

0
IT और CSE ब्रांच का दबदबा, डीडीयू के 92 छात्रों को मिला शानदार प्लेसमेंट
डीडीयू (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

DDU Placement 2026: दीनदयाल उपाध्याय (DDU) यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग छात्रों ने प्लेसमेंट 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है. इस साल आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 92 छात्रों का चयन टॉप कंपनियों में हुआ. प्लेसमेंट में सबसे ज्यादा सफलता IT और कंप्यूटर साइंस (CSE) ब्रांच के छात्रों को मिली है.

IT और CSE रहा सबसे आगे

इस प्लेसमेंट में कंप्यूटर साइंस और IT फील्ड के स्टूडेंट्स का परफॉर्मेंस अच्छा रहा. इन दोनों ब्रांच के स्टूडेंट्स ने सबस ज्यादा प्लेसमेंट अपने नाम किया. आईटी के 42 और कंप्यूटर साइंस के 46 स्टूडेंट्स को शानदार ऑफर मिला. इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कोर्स के 4 स्टूडेंट्स को भी अच्छे ऑफर मिले. सभी चुने गए स्टूडेंट्स मई और जून में अपनी ज्वॉइंनिंग करेंगे.

वैष्णवी ने हासिल की खास उपलब्धि

इस प्लेसमेंट में वैष्णवी श्रीवास्तव ने खास उपलब्धि हासिल की. उन्हें TCS जैसी बड़ी आईटी कंपनी से ऑफर मिला है. CS के एक स्टूडेंट का चयन इंडियन एयरफोर्स में हुआ है.

स्टूडेंट्स के साथ-साथ संस्थान के लिए भी बड़ी उपलब्धि

चयनित छात्रों को देश की नामी कंपनियों में काम करने का अवसर मिला है. यह प्लेसमेंट ड्राइव यूनिवर्सिटी के लिए भी बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि हर साल प्लेसमेंट का स्तर बेहतर होता जा रहा है. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने भी छात्रों की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है और भविष्य में और बेहतर प्लेसमेंट के लिए प्रयास जारी रखने की बात कही है.

इस प्लेसमेंट से यह साफ है कि आज के समय में IT और कंप्यूटर साइंस जैसे क्षेत्रों में करियर के अच्छे अवसर मौजूद हैं. जो छात्र इन फील्ड्स में स्किल्स डेवलप करते हैं, उन्हें बेहतर जॉब मिलने की संभावना ज्यादा रहती है.

यह भी पढ़ें- 12वीं के बाद इस तरह बनाएं फैशन की दुनिया में करियर, देखें करियर ऑप्शन और सैलरी 

Previous article रिलीज होते ही छाया ‘छिलत नइखे’, खुशी कक्कड़ का गाना बना इंटरनेट सेंसेशन
Next article SRH vs LSG: क्लासेन और रेड्डी की फिफ्टी, लखनऊ को मिला 157 रन का लक्ष्य
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel