[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education CWC recruitment 2024 : सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन में जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट समेत 179 वेकेंसी

CWC recruitment 2024 : सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन में जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट समेत 179 वेकेंसी

0
CWC recruitment 2024 : सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन में जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट समेत 179 वेकेंसी
NGEL recruitment 2025

CWC recruitment 2024 : सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन (सीडब्ल्यूसी) की ओर से जूनियर टेक्नीशियन असिस्टेंट एवं मैनेजमेंट ट्रेनी समेत 179 पदों पर बहाली का नोटिफिकेशन जारी किया गया है.

पदों का विवरण

कुल 179 पदों में मैनेजमेंट ट्रेनी (जनरल) के 40, मैनेजमेंट ट्रेनी (टेक्निकल) के 13, अकाउंटेंट के 9, सुपरिटेंडेंट (जनरल) के 22, जूनियर टेक्नीशियन असिस्टेंट के 81, सुपरिटेंडेंट (जनरल)-एसआरडी (एनई) के 2, जूनियर टेक्नीशियन असिस्टेंट-एसआरडी (एनई) के 10 और जूनियर टेक्नीशियन असिस्टेंट-एसआरडी (यूटी ऑफ लद्दाख) के 2 पद शामिल हैं. वर्गवार निर्धारित रिक्तियों का विवरण अधिसूचना से प्राप्त करें.

आवेदन के लिए योग्यता

मान्यताप्राप्त संस्थान से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में प्रथम श्रेणी के साथ मास्टर, पर्सनल मैनेजमेंट या एचआर या इंडस्ट्रियल रिलेशन या मार्केटिंग मैनेजमेंट या सप्लाई चेन मैनेजमेंट में स्पेशलाइजेशन करनेवाले युवा मैनेजमेंट ट्रेनी (जनरल) पद के लिए आवेदन कर सकते हैं.

प्रथम श्रेणी से एंटोमोलॉजी या माइक्रो बायोलॉजी या बायो-केमिस्ट्री के साथ एग्रीकल्चर में स्नातक करने वाले युवा मैनेजमेंट ट्रेनी (टेक्निकल) पद के लिए आवेदन के पात्र हैं. अन्य पदों के लिए निर्धारित योग्यता का विवरण अधिसूचना से प्राप्त करें.

इसे भी पढ़ें : RCFL recruitment 2024 : राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में अप्रेंटिस के 379 पद

आयु सीमा

मैनेजमेंट ट्रेनी एवं जूनियर टेक्नीशियन असिस्टेंट पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष व अन्य पदों के लिए 30 वर्ष निर्धारित है. आयु की गणना 12 जनवरी, 2025 के आधार पर की जायेगी. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जायेगी.

चयन प्रक्रिया

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन एवं इंटरव्यू में दी गयी परफॉर्मेंस के आधार पर किया जायेगा. चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानने के लिए अधिसूचना देखें.

ऐसे करें आवेदन

निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करनेवाले उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन 12 जनवरी, 2025 तक स्वीकार किये जायेंगे.
अन्य जानकारी के लिए देखें :https://www.cwceportal.com/careers

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel