[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education चीनी ब्रिज प्रतियोगिता में झारखंड का बोलबाला, CUJ के राहुल पंडित को दूसरा स्थान, जाएंगे चीन

चीनी ब्रिज प्रतियोगिता में झारखंड का बोलबाला, CUJ के राहुल पंडित को दूसरा स्थान, जाएंगे चीन

0
चीनी ब्रिज प्रतियोगिता में झारखंड का बोलबाला, CUJ के राहुल पंडित को दूसरा स्थान, जाएंगे चीन
Chinese Bridge Competition

Chinese Bridge Competition: झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) के बीए-सुदूर पूर्व भाषा (चीनी भाषा) द्वितीय वर्ष के छात्र राहुल पंडित ने कॉलेज/ विश्वविद्यालय छात्रों के लिए आयोजित अंतरराष्ट्रीय “चीनी ब्रिज” चीनी भाषा प्रतियोगिता के भारत स्तर के दौर में दूसरा स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है. पुरस्कार स्वरूप राहुल पंडित, चीन देश के सांस्कृतिक अनुभव के लिए बीजिंग, शंघाई और शिजियाझुआंग (चीन) की पंद्रह दिन की यात्रा करेंगे.

Chinese Bridge Competition जीतने पर राहुल को इनाम

Chinese Bridge Competition जीतने पर राहुल पंडित को चीन जाने का मौका मिलेगा. जहां वे भारत और सीयूजे का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करेंगे. राहुल पंडित ने अपनी उत्कृष्ट चीनी भाषा क्षमता, गहरी सांस्कृतिक समझ और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया और राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर पहचान हासिल की.

माननीय कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास ने राहुल और सुदूर पूर्व भाषा विभाग (चीनी भाषा) को बधाई देते हुए कहा, कि “यह उपलब्धि हमारे छात्रों और शिक्षकों की मेहनत और लगन को दर्शाता है. इसी तरह से और बेहतर कार्य कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय और राज्य का नाम रोशन करें.

विभागाध्यक्ष प्रो रबिंद्रनाथ सरमा ने भी सभी को बधाई दी और कहा कि यह सफलता सुदूर पूर्व भाषा विभाग के शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन के कारण संभव हुई. उन्होंने सभी शिक्षकों, डॉ.अर्पणा राज, डॉ. संदीप विश्वास और श्री सुषांत कुमार की सराहना की.

क्या है चीनी ब्रिज प्रतियोगिता?

यह प्रतियोगिता हर वर्ष चीनी भाषा दक्षता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की जाती है. इस वर्ष भारत के 15 से अधिक विश्वविद्यालयों के छात्रों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, विश्व भारती विश्वविद्यालय, गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय, सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय, सिक्किम विश्वविद्यालय और एमिटी विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिभाशाली छात्रों ने इसमें भाग लिया.

झारखंड से सीधा कोरिया कनेक्शन, सैमसंग में सीयूजे के 7 छात्रों की एंट्री

Previous article थावे पुलिस ने उत्तरप्रदेश में हत्याकांड के आरोपित के घर की कुर्की की कार्रवाई
Next article नगर पंचायत कोढ़ा बनायेगा ट्रैफिक स्टैंड, जाम से मिलेगी राहत
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel