[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education CUET UG Tips: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में तुरंत मिलेगा एडमिशन, सीयूईटी यूजी के लिए फॉलो करें ये टिप्स

CUET UG Tips: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में तुरंत मिलेगा एडमिशन, सीयूईटी यूजी के लिए फॉलो करें ये टिप्स

0
CUET UG Tips: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में तुरंत मिलेगा एडमिशन, सीयूईटी यूजी के लिए फॉलो करें ये टिप्स
CUET UG 2025

CUET UG Tips in Hindi: देश के टॉप सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन (University Admission 2025) के लिए कुछ जरूरी टिप्स यहां देख सकते हैं. अगर आप भी सीयूईटी यूजी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके काम की है. सीयूईटी यूजी परीक्षा जल्द शुरू होने वाली है. इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने वाला है. एग्जाम के लिए इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं.

CUET UG Tips in Hindi: सीयूईटी के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स

NCERT से करें तैयारी

सीयूईटी यूजी एग्जाम क्रैक करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप एनसीईआरटी के सिलेबस को अच्छे से पढ़ लें. बोर्ड एग्जाम के लिए इस्तेमाल होने वाले किताबों को छात्र फिर से एक बार पढ़ लें. 11वीं व 12वीं के बेसिक सिलेबस को ध्यान में रखना जरूरी है.

टाइम मैनेजमेंट

सीयूईटी यूजी में बेहतर परफॉर्म करने के लिए छात्रों को टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देना चाहिए. CUET UG जैसे एंट्रेंस टेस्ट में एमसीक्यू बेस्ड क्वेश्चन पूछे जाते हैं. ऐसे में जब खूब प्रैक्टिस की होगी तब ही सही आंसर पर मार्क कर पाएंगे. बता गें कि सीयूईटी की परीक्षा कंप्यूटर टेस्ट मोड (सीबीटी) मोड में होगी.

Question Pattern को समझें

साल 2022 से 2024 तक चले आ रहे जनरल टेस्ट को अब जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट के रूप में रीडिजाइन किया गया है. जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट में जनरल नॉलेज, करंट अफेयर्स, जनरल मेंटल एबिलिटी, न्यूमैरिकल एबिलिटी, क्वांटिटेटिव रीजनिंग (सिंपल ऐप्लीकेशन ऑफ बेसिक मैथमैटिकल कान्सेप्ट अर्थमैटिक्स, अलजेबरा/ जियोमेट्री) और लॉजिकल एंड एनालाइटिकल रीजनिंग को शामिल किया गया है.

CUET UG में कलर कोडिंग समझें

सीयूईटी यूजी में कलर कोडिंग का भी लाभ उठा सकते हैं. इस विधि में आप विभिन्न विषयों के नोट्स बनाते समय उनमें दिखने वाले महत्वपूर्ण टॉपिक्स को अलग-अलग कलर से हाइलाइट करते चलें. यह विधि एक महत्त्वपूर्ण संज्ञानात्मक प्रक्रिया है, जो आपको दृश्य जानकारी को याद रखने और जल्दी रिवीजन करने में मदद करती है.

CUET UG स्कोर से एडमिशन

सीयूईटी यूजी परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होना होगा. इसमें सेट्रल लेवल और स्टेट लेवल की कई यूनिवर्सिटी में दाखिला होता है. एडमिशन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- cuet.nta.nic.in पर बताए गए गाइडलाइंस को फॉलो करना होगा.

ये भी पढ़ें: CBSE Board 10th 12th Result 2025 यहां सबसे पहले कर सकेंगे चेक

Previous article Bigg Boss 19 में मिलेगा डबल मसाला, जब शो में होगी सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड की एंट्री! जानें पूरी बात
Next article अब जमीन सर्वे और म्यूटेशन के काम में आएगी रफ्तार, जानिए विभाग ने क्या की है तैयारी?
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel