[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education CUET PG 2025: रजिस्ट्रेशन फीस में हुई बढ़ोत्तरी, अब देने होंगे इतने रुपए

CUET PG 2025: रजिस्ट्रेशन फीस में हुई बढ़ोत्तरी, अब देने होंगे इतने रुपए

0
CUET PG 2025: रजिस्ट्रेशन फीस में हुई बढ़ोत्तरी, अब देने होंगे इतने रुपए
CUET PG 2025 Registration Fees

CUET PG 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (CUET PG 2024) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. CUET PG आवेदन फॉर्म के साथ-साथ, NTA ने इस साल के CUET PG सूचना बुलेटिन, सिलेबस और परीक्षा पैटर्न भी exams.nta.ac.in/CUET-PG/ पर जारी कर दिए हैं. CUET PG 2025 परीक्षा में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. पिछले साल जो आवेदन फॉर्म pgcuet.samarth.ac.in पर उपलब्ध था, वह अब एक नई वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-PG पर उपलब्ध है. इसके साथ ही, सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क में भी वृद्धि की गई है.

CUET PG 2025 के लिए कितनी होगी आवेदन फीस ?

कैटेगरीआवेदन शुल्कअतिरिक्त टेस्ट पेपर शुल्क
जनरल कैटेगरी₹1,400₹700
OBC-NCL / Gen-EWS₹1,200₹700
SC / ST / थर्ड जेंडर₹1,100₹700
PwBD उम्मीदवार₹1,000₹700
विदेशी छात्र₹7,000₹3,500

परीक्षा शहरों की संख्या होगी कम

एनटीए ने CUET PG 2025 परीक्षा के लिए भारत में एग्जाम सिटी सेंटर्स की संख्या 2024 के 300 से घटाकर 285 कर दी है. हालांकि, पूरी दुनिया में परीक्षा केंद्रों के शहरों की कुल संख्या 312 है. इस बार, उम्मीदवार अपने स्थायी पते या वर्तमान पते के आधार पर अपनी पसंद के चार शहरों का चयन कर सकेंगे, जबकि पिछले साल उम्मीदवार केवल दो शहरों का चयन कर सकते थे.

कब होगी CUET PG 2025 की परीक्षा (CUET PG 2025 Exam Date)?

CUET PG 2025 के लिए कब तक कर सकते हैं आवेदन ?

CUET PG 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 2 जनवरी 2025 से शुरु हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 1 फरवरी है. हालांकि आवेदन फीस के भुगतान की अंतिम तिथि 2 फरवरी है.

CUET PG 2025 के लिए कैसे करें आवेदन ?

1. सबसे पहले exams.nta.ac.in पर जाएं.
2. होमपेज पर आपको सीयूईटी पीजी 2025 के एप्लीकेशन का लिंक दिखेगा, उसपर क्लिक करें.
3. आपके स्क्रीन पर एक नया विंडो खुलेगा, अपने मोबाइल नंबर से खुद को साइन इन करें.
4. आपके स्क्रीन पर आवेदन फार्म आएगा, उसे अच्छी तरह से पढ़कर भरें एवं ठीक तरह से सब्जेक्ट का चुनाव करें.
5. जरुरी डाॅक्युमेंट्स अपलोड करें.
6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
7. आपका फाॅर्म सब्मिट होकर आपके स्क्रीन पर आ जाएगा, उसे डाउनलोड कर लें.

परीक्षा से जुड़ी जानकारियों के लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: Sarkari Naukri: CRPF में बिना किसी परीक्षा के नौकरी पाने का मौका, 75000 मिलेगा वेतन

Also Read: Success Story: बिहार के बेटे ने बड़े-बड़ों का तोड़ा गुरुर, सेल्फ स्टडी से एक झटके में निकाल लिया बीपीएससी

Previous article 2.64 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Next article बीपीएससी अभ्यर्थियों ने जेपी गोलंबर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, दो घंटे तक जाम रहा डाकबंगला चौराहा
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel