[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education CTET December Result 2024: जानें रिजल्ट कब आएगा और डाउनलोड कैसे करें

CTET December Result 2024: जानें रिजल्ट कब आएगा और डाउनलोड कैसे करें

0
CTET December Result 2024: जानें रिजल्ट कब आएगा और डाउनलोड कैसे करें
CTET Answer Key 2024

CTET December Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2024 के परिणाम जारी कर सकता है. परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी बेसब्री से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. परिणाम जारी होने के बाद, अभ्यर्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर देख और डाउनलोड कर सकेंगे. उम्मीदवारों को सुझाव दिया जाता है कि वे अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण पहले से सुरक्षित रखें.

कब आएगा परिणाम ?

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2024 का रिजल्ट जनवरी 2025 के दूसरे सप्ताह तक घोषित किया जा सकता है. सीबीएसई द्वारा आयोजित इस परीक्षा में भाग लेने वाले लाखों अभ्यर्थी अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. परीक्षा की उत्तर कुंजी 1 जनवरी 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई थी. उत्तर कुंजी के माध्यम से अभ्यर्थियों को अपने उत्तरों की जांच करने और संभावित स्कोर का अनुमान लगाने का अवसर मिला. यदि किसी अभ्यर्थी को उत्तर कुंजी में किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति थी, तो वे 5 जनवरी 2025 तक आपत्ति दर्ज करा सकते थे. आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की गई, जिसके लिए एक निर्धारित शुल्क भी लागू था.

कैसे चेक करें CTET December 2024 का परिणाम ?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
  • होम पेज पर ‘CTET December Result 2024’ लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपनी डिटेल्स भरकर लॉगिन करें.
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आंसर की पीडीएफ प्रदर्शित होगी.
  • अब आप इस पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं.

कब हुई थी परीक्षा ?

सीटीईटी दिसंबर 2024 की परीक्षा 14 दिसंबर, 2024 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. यह परीक्षा दो चरणों में हुई थी: पेपर-I और पेपर-II. पेपर-I उन अभ्यर्थियों के लिए था जो कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को पढ़ाने के इच्छुक हैं, जबकि पेपर-II कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों के लिए आयोजित किया गया था. परीक्षा दो शिफ्टों में संपन्न हुई. सुबह की शिफ्ट में पेपर-II का आयोजन किया गया, जो सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चला. वहीं, दोपहर की शिफ्ट में पेपर-I का आयोजन हुआ, जो दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक चला.

सरकारी नौकरी से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: Success Story: बिहार की बेटी श्वेता के जज्बे को सलाम, प्राइवेट नौकरी करते हुए क्रैक कर ली UPSC

Also Read: Sarkari Naukri: CRPF में बिना किसी परीक्षा के नौकरी पाने का मौका, 75000 मिलेगा वेतन

Previous article 21 जनवरी तक होगा ग्राम कचहरी सचिव के रिक्त पदों पर आवेदन
Next article बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए 856 करोड़ की नयी योजनाओं को मंजूरी
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel