[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education CGU में आयोजित हुआ विमर्श- द एचआर कॉन्क्लेव 2025, छात्रों के लिए सीख और नए अवसर

CGU में आयोजित हुआ विमर्श- द एचआर कॉन्क्लेव 2025, छात्रों के लिए सीख और नए अवसर

0
CGU में आयोजित हुआ विमर्श- द एचआर कॉन्क्लेव 2025, छात्रों के लिए सीख और नए अवसर
CGU Bhubaneswar में विमर्श- द एचआर कॉन्क्लेव 2025 का आयोजन

CGU Bhubaneswar: भुवनेश्वर स्थित सीवी रमन ग्लोबल यूनिवर्सिटी (सीजीयू) ने ‘विमर्श- द एचआर कॉन्क्लेव 2025’ का आयोजन किया. यह कार्यक्रम यूनिवर्सिटी के लिए एक बड़ा प्लैटफॉर्म साबित हुआ, जहां एचआर लीडर्स, एकेडमिक्स और बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया. इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य बदलती कॉर्पोरेट दुनिया और करियर अवसरों पर खुलकर चर्चा करना था.

CGU Bhubaneswar में इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स

कार्यक्रम में कई जाने-माने वक्ताओं ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. जेएसएल (अंगुल) के दिलीप सिन्हा और फाल्कन मरीन एक्सपोर्ट्स लिमिटेड के अनिल प्रसाद मोहंती समेत अन्य विशेषज्ञों ने एचआर सेक्टर में आ रहे नए बदलावों पर बात की. उन्होंने बताया कि आज कंपनियां सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल स्किल्स, टीमवर्क और समस्या-समाधान क्षमता को ज्यादा महत्व दे रही हैं.

इंडस्ट्री-एकेडमिक्स कोलेबोरेशन पर जोर

कॉन्क्लेव के दौरान सीजीयू के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अहम बातें रखीं. वाइस चांसलर प्रो (डॉ) बंशीधर माझी, प्रो वाइस चांसलर प्रो (डॉ) गुडा श्रीदेवी, एडवाइजर प्रो अमूल्य महापात्रा और कन्वीनर प्रो (डॉ) संजीता लेंका ने कहा कि छात्रों को भविष्य की जरूरतों के हिसाब से तैयार करने के लिए इंडस्ट्री और एकेडमिक्स का मजबूत जुड़ाव बेहद जरूरी है.

छात्रों के लिए सीख और नए अवसर

इस कॉन्क्लेव ने छात्रों को इंडस्ट्री के टॉप एचआर प्रोफेशनल्स से सीधे जुड़ने का मौका दिया. इससे उन्हें नौकरी की वास्तविक जरूरतों को समझने, नए ट्रेंड्स जानने और करियर प्लानिंग में मदद मिली. ‘विमर्श- द एचआर कॉन्क्लेव 2025’ ने साबित किया कि सीजीयू लगातार छात्रों को बेहतर अवसर और इंडस्ट्री कनेक्ट देने के लिए प्रतिबद्ध है.

Thumb 003
प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर 2025 को

यह भी पढ़ें: ओडिशा में खुला ग्लोबल फिनटेक हब, स्टार्टअप्स को मिलेगा नया मंच

Previous article Deoghar News : राष्ट्रीय अध्यक्ष के देवघर दौरे की फुलप्रूफ व्यवस्था में जुटें : संगठन महामंत्री
Next article बिहार में ‘महाराष्ट्र मॉडल’ लागू करने की तैयारी में BJP, RJD विधायक के दावे से मची खलबली
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel