[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education CET Exam: लड़कियों से हिजाब के बाद उतरवाया लड़कों का जनेऊ, छात्र ने छोड़ी परीक्षा

CET Exam: लड़कियों से हिजाब के बाद उतरवाया लड़कों का जनेऊ, छात्र ने छोड़ी परीक्षा

0
CET Exam: लड़कियों से हिजाब के बाद उतरवाया लड़कों का जनेऊ, छात्र ने छोड़ी परीक्षा
CET Exam Karnataka (सांकेतिक फोटो)

CET Exam Karnataka: कर्नाटक में हिजाब विवाद के बाद अब जनेऊ उतरवाने को लेकर नया मामला देखने को मिला है. कर्नाटक के शिवमोग्गा और बीदर जिलों के CET परीक्षा केंद्रों पर कुछ छात्रों को परीक्षा में प्रवेश से पहले उनके जनेऊ और रुद्राक्ष माला को हटाने के लिए कहा गया. इस घटना के सामने आने के बाद, ऑल कर्नाटक ब्राह्मण महासभा सहित कई संगठनों ने इसकी कड़ी निंदा की और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आश्वासन दिया है. शिक्षा मंत्री ने कहा है कि यदि छात्रों को उनके धार्मिक प्रतीकों को हटाने के लिए मजबूर किया गया है, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

CET Exam Karnataka: क्या है पूरा मामला?

कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण की ओर से इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिले के लिए KCET 2025 (Karnataka CET Exam in Hindi) परीक्षा का आयोजन 16 और 17 अप्रैल को दो शिफ्ट में किया गया था. प्राधिकरण ने 15 अप्रैल, 2025 को एक ही सत्र में कन्नड़ भाषा की परीक्षा आयोजित की थी. एग्जाम का आयोजन कर्नाटक भर में 775 केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में किया गया था.

इस परीक्षा में एग्जाम सेंटर के बाहर चेकिंग के दौरान साईं स्फूर्ति कॉलेज में परीक्षा केंद्र की स्क्रीनिंग कमेटी ने कथित तौर पर उससे परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले जनेऊ उतारने को कहा. लड़के ने स्टाफ से गुहार लगाई कि उसे केंद्र में जाने दिया जाए, क्योंकि जनेऊ पहनने से उसके किसी कदाचार में शामिल होने की गुंजाइश नहीं है

ऑल कर्नाटक ब्राह्मण महासभा सहित कई संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. ब्राह्मण समुदाय ने भी शिवमोग्गा डीसी से शिकायत की और लिखा, “यह बहुत निंदनीय है कि केंद्र के अधिकारियों द्वारा ऐसा अपमानजनक कृत्य किया गया.

Karnataka Hijab Case: हिजाब पर हुआ था बवाल

दिसंबर 2021 में कर्नाटक के उडुपी जिले के एक सरकारी प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज में कुछ मुस्लिम छात्राओं को कक्षा में हिजाब पहनने से रोका गया. कॉलेज प्रशासन ने ड्रेस कोड का हवाला देते हुए हिजाब पर प्रतिबंध लगाया, जिससे राज्यभर में विरोध प्रदर्शन और बहस शुरू हो गई.

ये भी पढ़ें: Bihar Best College: JEE का झंझट खत्म, बिहार के इस कॉलेज में डायरेक्ट एडमिशन, प्लेसमेंट लाखों में

Previous article 18 साल का हुआ IPL, पढ़ें लीग के 5 सबसे हाई स्कोरिंग मुकाबले, चार तो केवल 2024 में ही आए
Next article Bhojpuri Song: चिकन बबिरयानी सॉन्ग पर थिरकी आम्रपाली दुबे, धमाकेदार अंदाज से लूटा फैंस का दिल
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel