[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education वेदांत के बाद अब संजना ने CBSE की कॉपी चेकिंग पर उठाया सवाल, कहा-स्कैन कॉपी मेरी नहीं

वेदांत के बाद अब संजना ने CBSE की कॉपी चेकिंग पर उठाया सवाल, कहा-स्कैन कॉपी मेरी नहीं

0
वेदांत के बाद अब संजना ने CBSE की कॉपी चेकिंग पर उठाया सवाल, कहा-स्कैन कॉपी मेरी नहीं
AI जेनरेटेड तस्वीर (PC-AI Gemini)

CBSE Revaluation Error: CBSE Board सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में री-इवैल्यूएशन को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. पहले छात्र वेदांत ने फिजिक्स की आंसर कॉपी को लेकर गंभीर सवाल उठाए थे. इसके बाद और भी कई स्टूडेंट्स के शिकायत सामने आए. वहीं अब एक नई शिकायत संजना नाम की छात्रा की आ रही है.

संजना ने X पोस्ट करके दी जानकारी

संजना ने दावा किया है कि री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया के दौरान उन्हें जो केमिस्ट्री विषय की स्कैन कॉपी उपलब्ध करवाई गई, वह उनकी हैंडराइटिंग और लिखे गए जवाबों से मेल नहीं खाती. उन्होंने अपने X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए बताया कि केमिस्ट्री की आंसर कॉपी की हैंडराइटिंग उनकी अपनी लिखावट से अलग है. रेफरेंस के तौर पर उन्होंने अपनी इंग्लिश की आंसर कॉपी की फोटो भी अटैच की.

संजना ने आगे कहा कि मेरी आंसर कॉपी के पहले पेज पर मौजूद नाम और अन्य डिटेल मेरी हैंडराइटिंग से मेल खाते हैं, लेकिन अंदर के पेज मेरी लिखावट जैसे बिल्कुल नहीं लग रहे. उनके अनुसार, अंदर का एक भी पेज उनकी कॉपी का नहीं है. उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर CBSE को मेल किया है और ऑफिशियल नंबरों पर संपर्क करने की भी कोशिश की है. लेकिन कॉल पर संपर्क नहीं हो पा रहा है.

वेदांत की आंसर कॉपी की हुई थी अदला-बदली

इससे पहले सीबीएसई 12वीं के छात्र वेदांत ने भी फिजिक्स की आंसर कॉपी को लेकर सवाल खड़े किए थे. वेदांत ने फिजिक्स कॉपी के री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन किया था, जिसके बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने उन्हें स्कैन की हुई कॉपी उपलब्ध करवाई. कॉपी देखने के बाद वेदांत ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि उन्हें जो उत्तरपुस्तिका भेजी गई, वह उनकी नहीं है. उनका कहना था कि किसी दूसरे छात्र की कॉपी के आधार पर उन्हें फिजिक्स में 64 मार्क्स दिए गए.

अब संजना की शिकायत सामने आने के बाद कई छात्रों और अभिभावकों के बीच चिंता बढ़ गई है. सोशल मीडिया पर भी कई यूजर्स री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया में पारदर्शिता और आंसर कॉपियों को डिजिटल तरीके से जांचे जाने पर सवाल उठाया है.

यह भी पढ़ें- 12वीं पास छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी! बिहार सरकार ने स्कॉलरशिप के लिए खोला पोर्टल

Previous article 29 को नोखा नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान
Next article मोतिहारी: गर्भवती महिला की मौत के बाद नर्सिंग होम में बवाल, गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel