[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education CBSE Result 2025: 42 लाख छात्रों का इंतजार जल्द होगा खत्म, जानें कब तक आ सकता है रिजल्ट

CBSE Result 2025: 42 लाख छात्रों का इंतजार जल्द होगा खत्म, जानें कब तक आ सकता है रिजल्ट

0
CBSE Result 2025: 42 लाख छात्रों का इंतजार जल्द होगा खत्म, जानें कब तक आ सकता है रिजल्ट
CBSE Board Result 2025

CBSE Board Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है. बोर्ड ने संकेत दिए हैं कि CBSE बोर्ड रिजल्ट 2025 मई के तीसरे सप्ताह तक जारी किया जा सकता है. हालांकि, बोर्ड की ओर से रिजल्ट डेट को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार मूल्यांकन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है.

कितने छात्रों ने दी थी परीक्षा?

इस साल CBSE बोर्ड परीक्षा में रिकॉर्ड संख्या में छात्र शामिल हुए. कुल मिलाकर करीब 42 लाख छात्रों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी थी. इनमें से लगभग 21 लाख छात्र 10वीं बोर्ड में और करीब 17 लाख छात्र 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं.

कैसे चेक करें CBSE 10वीं-12वीं का रिजल्ट ?

  • सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: cbseresults.nic.in या cbse.gov.in.
  • होमपेज पर ‘CBSE 10th Result 2025’ या ‘CBSE 12th Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और स्कूल कोड दर्ज करें.
  • सबमिट करें और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट जरूर ले लें.

DigiLocker पर कैसे चेक करें CBSE Board का रिजल्ट?

  • digilocker.gov.in या DigiLocker ऐप पर लॉग इन करें
  • CBSE का सेक्शन चुनें और ‘Class 10 Marksheet’ या ‘Class 12 Marksheet’ ऑप्शन पर क्लिक करें
  • रोल नंबर और अन्य मांगी गई जानकारी भरें
  • आपकी मार्कशीट डिजिटल फॉर्म में दिख जाएगी, जिसे डाउनलोड भी किया जा सकता है.

CBSE का अलर्ट

बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया या किसी अफवाह पर ध्यान न दें. केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या डिजिलॉकर पर ही रिजल्ट देखें. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र कॉलेज एडमिशन, प्रतियोगी परीक्षा फॉर्म और आगे की पढ़ाई के लिए अपनी मार्कशीट का इस्तेमाल कर सकेंगे.

Also Read: Success Story: सिक्योरिटी गार्ड की बेटी ने UPSC में रचा इतिहास, हिन्दी मीडियम से टॉपर, विकास दिव्यकीर्ति भी हुए फैन 

Also Read: MS Dhoni Territorial Army: IPL में कप्तान, टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल! जानिए धोनी की सैलरी और जिम्मेदारी

Previous article Viral Video: बेकरी के नाम पर हुआ बवाल, दुकान में तोड़फोड़ करते हुए वीडियो वायरल
Next article Bihar News: बिहार में बिजली खपत पहुंच सकती है 9 हजार मेगावाट, सरकार ने बनाया यह प्लान
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel