[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education CBSE ने जारी किया नोटिस, स्कैन कॉपी की आवेदन प्रक्रिया में गड़बड़ी, छात्रों को मिलेगा रिफंड

CBSE ने जारी किया नोटिस, स्कैन कॉपी की आवेदन प्रक्रिया में गड़बड़ी, छात्रों को मिलेगा रिफंड

0
CBSE ने जारी किया नोटिस, स्कैन कॉपी की आवेदन प्रक्रिया में गड़बड़ी, छात्रों को मिलेगा रिफंड
CBSE नोटिस (PC-X)

CBSE Notice On refund: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है. 12वीं की स्कैन आंसर कॉपी के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को हुई टेक्निकल परेशानी को लेकर सीबीएसई ने एक नोटिस जारी किया है.

CBSE ने कहा फीस वापस की जाएगी

CBSE ने इस संबंध में नोटिस जारी की है. जारी नोटिस के अनुसार, 21-22 मई 2020 को स्कैन की गई आंसर कॉपियों के लिए आवेदन करते समय कुछ टेक्निकल समस्या के कारण फीस कटौती में गड़बड़ी हुई थी. कुछ स्टूडेंट्स के अकाउंट से तय फीस से ज्यादा कट गई. CBSE ने कहा कि जिन स्टूडेंट्स की ज्यादा फीस कट गई है, उन्हें उसी पेमेंट मोड में वापस कर दी जाएगी. वहीं जिन स्टूडेंट्स से कम फीस ली गई है, उन्हें भी अलग से जानकारी दी जाएगी.

CBSE Notice: यहां देखें सीबीएसई का नोटिस

बोर्ड ने कहा कि सभी स्टूडेंट्स को आंसर कॉपी की स्कैन कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी. साथ ही सीबीएसई ने कहा कि प्रभावित स्टूडेंट्स और माता पिता जारी नोटिस को सही से पढ़ लें.

क्या है पूरा मामला?

21 और 22 मई 2020 को आवेदन प्रक्रिया के दौरान टेक्निकल समस्याओं के कारण कई छात्रों की फीस कटौती में गड़बड़ी हुई. कुछ छात्रों के खातों से फिक्स अमाउंट से ज्यादा की राशि कट गई. वहीं कुछ छात्रों से तय फीस से कम अमाउंट ली गई थी.

क्या है स्कैन कॉपी और क्यों जरूरी है?

इस बार के 12वीं कक्षा के रिजल्ट को लेकर कई छात्र संतुष्ट नहीं हैं. वे यह जानना चाहते हैं कि उनकी कॉपी कैसे जांची गई है. ऐसे में स्कैन कॉपी मिलने के बाद छात्र अपनी आंसर कॉपी देख सकते हैं और अगर उन्हें किसी तरह की गलती नजर आती है तो वे वेरिफ‍िकेशन या रिवैल्‍यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- 12वीं के बाद Leather Design में बनाएं करियर, Bata और बड़े-बड़े ब्रांड में काम करने का मौका

Previous article मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ योजना पर सवाल, भोजपुर में बनने के एक सप्ताह में ही उखड़ी सड़क; ग्रामीणों ने जताया विरोध
Next article Drishyam 3 Worldwide Collection: ‘दृश्यम 3’ ने 58 घंटे में कमाए 100 करोड़, तोड़ा ‘पैट्रियट’ का रिकॉर्ड
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel