[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education वायरल मैथ्स पेपर के QR कोड पर CBSE की सफाई, कहा- परेशान न हों सब ठीक है

वायरल मैथ्स पेपर के QR कोड पर CBSE की सफाई, कहा- परेशान न हों सब ठीक है

0
वायरल मैथ्स पेपर के QR कोड पर CBSE की सफाई, कहा- परेशान न हों सब ठीक है
CBSE बिल्डिंग का बैकग्राउंड और नोटिस की फोटो (Image Source: CBSE Website)

CBSE Class 12 Maths Paper: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की परीक्षाएं चल रही हैं. इस बीच एक मामले को लेकर CBSE सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में है. ऐसा दावा किया जा रहा है कि क्लास 12वीं के क्वेश्चन पेपर के QR कोड को स्कैन करने कर फेमस सिंगर का गाना खुल रहा है. अब इस मामले पर CBSE ने अपनी बात रखी है.

सीबीएसई ने जारी किया नोटिस?

CBSE ने कहा कि 9 मार्च 2026 को 12वीं का मैथ्स का पेपर आयोजित किया गया. कुछ क्वेश्चन पेपर में ऐसा पाया गया कि दिए गए QR कोड को स्कैन करने पर यूट्यूब का गाना खुल रहा है. ऐसे में सोशल मीडिया पर क्वेश्चन पेपर की सत्यता को लेकर सवाल उठ रहे हैं. बोर्ड ने आगे कहा कि परेशान होने की जरूरत नहीं है.

CBSE प्रश्न पत्र पूरी तरह से असली हैं, इनकी सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई कमी या समझौता नहीं हुआ है. CSBE इस मामले की जांच कर रही है और आगे इस तरह की घटना न हो इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे.

क्या है CBSE मैथ्स पेपर से जुड़ा मामला?

CBSE के प्रश्न पत्र को लेकर ये विवाद तब शुरू हुआ, जब सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने ऐसा दावा कि क्वेश्चन पेपर में दिए QR कोड को स्कैन करने पर गाना खुल रहा है. खुद को CBSE की स्टूडेंट बताने वाली एक छात्रा ने वीडियो पोस्ट किया. इसमें साफ देखा जा सकता है कि जब QR कोड स्कैन किया गया तो इंग्लिश के फेमस सिंगर रिक एश्ले (Rick Astley) का गाना Never Gonna Give You Up यूट्यूब पर खुल गया.

इस मामले को लेकर X पर परीक्षा की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे. सोशल मीडिया यूजर्स ने मीम्स डालकर CBSE को ट्रोल किया. लगातार ट्रोलिंग का सामना करने के बाद CBSE ने ऑफिशियल नोटिस जारी किया और स्पष्टीकरण दिया.

प्रश्न पत्र में क्यों होता है QR Code?

बोर्ड के मानें तो प्रश्नपत्रों में कई तरह के सुरक्षा फीचर होते हैं, जिनमें QR कोड भी शामिल है. इन कोड में सब्जेक्ट, एग्जाम डेट, क्वेश्चन पेपर का सेट और प्रिंटिंग बैच जैसी जानकारी दी गई होती है. इनकी मदद से किसी तरह की गड़बड़ी या लीक की स्थिति में पेपर को ट्रैक किया जा सकता है. साफ शब्दों में कहें तो पेपर लीक की स्थिति में इन QR Code को स्कैन करके ये पता लगाया जा सकता है कि पेपर किस केंद्र से गायब हुआ है.

यह भी पढ़ें- न्यायपालिका में Corruption वाले चैप्टर पर NCERT ने मांगी माफी, वापस ली किताबें

Previous article जगन्नाथ धाम पुरी के लिए निकला संतों का जत्था, खरसावां के हरिभंजा जगन्नाथ मंदिर में दर्शन
Next article फेसबुक-इंस्टाग्राम की कंपनी मेटा की बड़ी डील, एआई फील्ड में खुलकर खेलने को तैयार
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel