[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education CBSE Board 12th Result 2025: सीबीएसई में ट्रांसजेंडर छात्रों की दोगुनी छलांग, 100% हुए पास

CBSE Board 12th Result 2025: सीबीएसई में ट्रांसजेंडर छात्रों की दोगुनी छलांग, 100% हुए पास

0
CBSE Board 12th Result 2025: सीबीएसई में ट्रांसजेंडर छात्रों की दोगुनी छलांग, 100% हुए पास
सीबीएसई की बिल्डिंग (CBSE)

CBSE Board 12th Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 13 मई 2025 को 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल कुल 88.39% छात्र सफल हुए हैं. लिंग के आधार पर यदि बात करें तो जहां इस वर्ष परीक्षा में 91.64% लड़कियों ने सफलता हासिल की, वहीं 85.70% लड़कों ने सफलता प्राप्त की. लेकिन इन सबके बीच जिसने बाजी मारी है वह ट्रांसजेंडर हैं. ट्रांसजेंडर कैटेगरी में इस वर्ष 100% छात्रों ने परीक्षा में सफलता हासिल की.

2024 में सफल हुए छात्रों की यदि बात करें तो, पिछले वर्ष 91.52% लड़कियां पास हुई थीं, जो कि इस वर्ष की तुलना में कम है. वहीं लड़कों की बात करें तो 81.12% छात्र पास हुए थे और ट्रांसजेंडर कैटेगरी से केवल 50% छात्र ही पास हुए थे. लेकिन इस वर्ष ट्रांसजेंडर छात्रों ने कड़ी मेहनत कर दोगुनी छलांग मारी.

CBSE 10th 12th Result 2025 चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट 

  • cbse.gov.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • अब आपको नए पेज पर रोल नंबर एवं पासवर्ड दर्ज भरकर सबमिट करना होगा.
  • इसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी.
  • यहां से आप नतीजे चेक करने के साथ ही इसे डाउनलोड कर सकेंगे.

सीबीएसई बोर्ड में पासिंग मार्क्स क्या है?

सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं में केवल वही छात्र सफल होंगे, जो प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स प्राप्त कर पाएंगे. थ्योरी परीक्षा में पास होने के लिए एक छात्र को 80 में से न्यूनतम 26 मार्क्स प्राप्त करने होंगे.

Previous article Bihar: मंदिर में रात गुजारते थे पुजारी, बिहार में बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या
Next article CBSE Board Class 12th Topper 2025: यूपी में दुकानदार की बेटी बनीं टॉपर, सावी जैन को 500 में 499 मार्क्स
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel