[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education CBSE 2025 Board Exam: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक होने की खबर वायरल, CBSE ने दिया बड़ा अपडेट

CBSE 2025 Board Exam: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक होने की खबर वायरल, CBSE ने दिया बड़ा अपडेट

0

CBSE 2025 Board Exam: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं. यह एग्जाम 4 अप्रैल 2025 तक चलेगा. बोर्ड ने परीक्षाओं के सुचारू और निष्पक्ष संचालन के लिए तमाम व्यवस्था की हैं. इस बीच सोशल मीडिया में बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक होने की बात फैल रही है. इसमें दावा किया जा रहा है कि बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक हो गए हैं. इन दावों पर सीबीएसई की ओर से अपडेट किया गया है.

पेपर लीक के दावे अफवाह- सीबीएसई

सीबीएसई ने कहा है कि कुछ शरारती तत्व सोशल मीडिया यूट्यूब, फेसबुक, एक्स समेत कई और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पेपर लीक होने या 2025 की परीक्षा के प्रश्नपत्रों तक पहुंच का दावा कर कर रहे हैं. सीबीएसई ने साफ किया है कि ये दावे निराधार हैं और इनका उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों के बीच अनावश्यक दहशत पैदा करना है.

सीबीएसई कर रहा कार्रवाई की तैयारी

सीबीएसई ने कहा है कि वो सक्रिय रूप से इस मामले की निगरानी कर रहा है. गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है. बोर्ड इन अपराधियों की पहचान करने और उन पर मुकदमा चलाने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहा है. ऐसी गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले छात्रों को सीबीएसई के अनुचित साधनों के नियमों और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत परिणाम भुगतने होंगे.

सीबीएसई ने अभिभावकों को किया सावधान

सीबीएसई ने अभिभावकों से अनुरोध करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को सलाह दें कि वे असत्यापित सूचनाओं में शामिल न हों या उन पर विश्वास न करें, क्योंकि इससे परीक्षा प्रक्रिया बाधित होती है. छात्रों, अभिभावकों और स्कूलों सहित सभी हितधारकों को सटीक अपडेट के लिए केवल सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in और सत्यापित सार्वजनिक चैनलों पर ही भरोसा करना चाहिए. जनता को सलाह दी जाती है कि वे चल रही परीक्षाओं के दौरान असत्यापित खबरों से सावधान रहें. सीबीएसई परीक्षा प्रक्रिया की अखंडता को बनाए रखने के लिए गलत सूचना फैलाने के लिए जिम्मेदार पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा.

Previous article युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Next article हाई स्कूल मैदान में एनडीए कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आज
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel