[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance यूट्यूब से लाखों कमाना है? सिर्फ वीडियो बनाना ही नहीं, सीखें ये जरूरी स्किल्स

यूट्यूब से लाखों कमाना है? सिर्फ वीडियो बनाना ही नहीं, सीखें ये जरूरी स्किल्स

0
यूट्यूब से लाखों कमाना है? सिर्फ वीडियो बनाना ही नहीं, सीखें ये जरूरी स्किल्स
YouTube Content Creation Course: स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

YouTube Content Creation Course: आज के डिजिटल दौर में यूट्यूब सिर्फ एंटरटेनमेंट का प्लेटफॉर्म नहीं रहा, बल्कि यह एक बड़ा करियर ऑप्शन बन चुका है. लाखों लोग यूट्यूब पर वीडियो बनाकर अच्छा नाम और कमाई दोनों हासिल कर रहे हैं. लेकिन सफल यूट्यूबर बनने के लिए सिर्फ वीडियो बनाना ही काफी नहीं होता है. इसके लिए सही स्ट्रेटेजी, एडिटिंग स्किल, कंटेंट प्लानिंग और ऑडियंस को समझना भी जरूरी है.

इसी वजह से आजकल यूट्यूब कंटेंट क्रिएशन कोर्स काफी पॉपुलर हो गए हैं. इन कोर्स के जरिए आप वीडियो बनाने से लेकर उसे प्रमोट करने तक की पूरी प्रोसेस सीख सकते हैं. आइए जानते हैं कि यूट्यूब कंटेंट क्रिएशन कोर्स (YouTube Content Creation Course) क्या है. साथ ही इस कोर्स के क्या फायदे होते हैं. 

यूट्यूब कंटेंट क्रिएशन कोर्स क्या होता है?

YouTube Content Creation Course एक ऐसा ट्रेनिंग प्रोग्राम होता है, जिसमें लोगों को प्रोफेशनल तरीके से यूट्यूब चैनल शुरू करने और उसे ग्रो करने की डिटेल्स दी जाती है. इस कोर्स में कंटेंट आइडिया ढूंढने, वीडियो शूट करने, एडिटिंग करने, SEO करने और चैनल को मोनेटाइज करने जैसे जरूरी स्किल सिखाए जाते हैं.

यह कोर्स 10वीं या 12वीं के बाद के स्टूडेंट्स, कॉलेज स्टूडेंट्स, फ्रीलांसिंग में रुचि रखने वाले लोग और सोशल मीडिया में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले लोग कर सकते हैं. इस कोर्स को करने के लिए किसी खास डिग्री की जरूरत नहीं होती, बस क्रिएटिविटी और सीखने की इच्छा होनी चाहिए. 

कोर्स में क्या सिखाया जाता है?

1. चैनल शुरू करने की प्रोसेस 

  • सही टॉपिक चुनना
  • चैनल सेटअप करना
  • ब्रांडिंग और लोगो डिजाइन करना

2. कंटेंट प्लानिंग

  • वीडियो के लिए यूनिक आइडिया ढूंढना
  • स्क्रिप्ट लिखना
  • ट्रेंडिंग टॉपिक पर कंटेंट बनाना

3. वीडियो शूटिंग और एडिटिंग

  • कैमरा एंगल और लाइटिंग
  • मोबाइल या कैमरा से शूटिंग
  • वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर का यूज 

4. यूट्यूब SEO

  • सही टाइटल और डिस्क्रिप्शन लिखना
  • कीवर्ड रिसर्च करना
  • थंबनेल बनाना

5. चैनल मोनेटाइजेशन

  • यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम
  • स्पॉन्सरशिप
  • एफिलिएट मार्केटिंग
  • ब्रांड प्रमोशन

YouTube Content Creation Course करने के फायदे

यूट्यूब कंटेंट क्रिएशन कोर्स करने से वीडियो बनाने की प्रोफेशनल स्किल सीखने में मदद मिलती है. साथ ही चैनल को ग्रो करना सीख सकते हैं. इस कोर्स को करने से ऑनलाइन कमाई के नए अवसर मिलते हैं. साथ ही आप एक ब्रांड बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 10वीं के बाद कौन-सा कोर्स बेस्ट, जानें टॉप करियर ऑप्शन

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel