[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance क्या होता है कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग? इस यूनिवर्सिटी से करें पढ़ाई

क्या होता है कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग? इस यूनिवर्सिटी से करें पढ़ाई

0
क्या होता है कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग? इस यूनिवर्सिटी से करें पढ़ाई
इंजीनियर की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

Construction Engineering: इंजीनियरिंग के फील्ड में करियर बनाना है और कुछ अलग करना चाहते हैं तो कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग करें. इस फील्ड में इमारतों, सड़कों और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर के वास्तविक निर्माण से जुड़ी चीजें सिखाई जाती हैं. आइए, जानते हैं कि कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग क्या है और ये सिविल ब्रांच से कैसे अलग है. साथ ही जानेंगे कि किस कॉलेज से ये कोर्स कर सकते हैं.

क्या है कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग?

कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. इसमें मुख्य रूप से:

  • साइट मैनेजमेंट
  • प्रोजेक्ट प्लानिंग
  • बजट और कॉस्ट कंट्रोल
  • शेड्यूलिंग
  • सेफ्टी मैनेजमेंट

सिविल इंजीनियरिंग से है अलग

जहां सिविल इंजीनियर किसी प्रोजेक्ट का डिजाइन और प्लान तैयार करते हैं, वहीं कंस्ट्रक्शन इंजीनियर यह सुनिश्चित करते हैं कि उस प्लान को जमीन पर सही तरीके से कैसे लागू किया जाए.

कहां से करें कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग?

इस कोर्स को आप पश्चिम बंगाल के जादवपुर यूनिवर्सिटी (Jadavpur University) से कर सकते हैं. देश के टॉप सरकारी यूनिवर्सिटी में से एक है, जो इंजीनियरिंग के लिए जाना जाता है. यहां सिविल इंजीनियरिंग के तहत कंस्ट्रक्शन से जुड़े विषयों की पढ़ाई कराई जाती है.

यहां देखें जादवपुर यूनिवर्सिटी द्वारा ऑफर किए गए कोर्स –https://jadavpuruniversity.in/courses/?jsf=jet-engine:courses_archive_filterable&pagenum=2

कैसे मिलेगा एडमिशन?

जादवपुर यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करनी है तो आपको WBJEE परीक्षा पास करनी होगी. आपको जेईई परीक्षा पास करने की जरूरत नहीं है. इस यूनिवर्सिटी की फीस भी कम है. ऐसे में आप यहां से पढ़ाई कर सकते हैं.

क्यों डिमांड में है ये कोर्स?

इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में बढ़ती डिमांड को देखते हुए आज के समय में कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग एक बेहतर करियर ऑप्शन हो सकता है. इसमें आपको प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में करियर बनाने का मौका मिलेगा. सरकारी और प्राइवेट दोनों सेक्टर में जॉब पा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- 17 हजार से ज्यादा सीटें, CUET से एंट्री, जानें UP की इस यूनिवर्सिटी का पूरा एडमिशन प्रोसेस

Previous article Admission Alert 2026 : फाइनेंशियल मैनेजमेंट में करें एमबीए, अन्य कोर्सेज में भी ले सकते हैं एडमिशन 
Next article धुआं हो रही सिगरेट कंपनियों की कमाई! भारी टैक्स से बिक्री 5% गिरी, ITC का स्टॉक 17% तक टूटा
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel