[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance साइंस, मैथ्स छोड़िए, 12वीं के बाद करें ये क्रिएटिव कोर्स, चमक जाएगी किस्मत

साइंस, मैथ्स छोड़िए, 12वीं के बाद करें ये क्रिएटिव कोर्स, चमक जाएगी किस्मत

0
साइंस, मैथ्स छोड़िए, 12वीं के बाद करें ये क्रिएटिव कोर्स, चमक जाएगी किस्मत
विजुअल कम्युनिकेशन कोर्स

Visual Communication Course: आज के समय में डॉक्टर इंजीनियर के अलावा भी कई सारे कोर्स होते हैं, जिन्हें करने के बाद आप करियर में ऊंचे मुकाम हासिल कर सकते हैं. एक ऐसा ही कोर्स है विजुअल कम्युनिकेशन का. ये कोर्स क्रिएटिविटी और कम्युनिकेशन दोनों का कॉम्बिनेशन है. आज के समय में युवाओं के बीच इस कोर्स की लोकप्रियता बढ़ रही है.

क्या है विजुअल कम्युनिकेशन का कोर्स?

इस कोर्स में चित्रों, ग्राफिक्स, वीडियो, एनिमेशन और लेआउट के जरिए विचारों और मैसेज को प्रेजेंट करना सिखाया जाता है. इस कोर्स में छात्रों को ग्राफिक डिजाइन, फोटोग्राफी, फिल्म निर्माण और डिजिटल मीडिया जैसे क्षेत्रों की ट्रेनिंग दी जाती है. इसका मकसद सिर्फ जानकारी देना नहीं, बल्कि उसे आकर्षक बनाना होता है.

भारत में कहां से करना ये कोर्स?

भारत में यह कोर्स कई फेमस संस्थानों से किया जा सकता है. इनमें NID अहमदाबाद, IIT बॉम्बे, सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (SID) पुणे जैसे संस्थान शामिल हैं.

  • NID अहमदाबाद
  • IIT बॉम्बे
  • सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (SID), पुणे
  • लोयोला कॉलेज, चेन्नई
  • ये सभी संस्थान इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स और प्रैक्टिकल एक्सपोजर प्रदान करते हैं

विजुअल कम्युनिकेशन कोर्स की एलिजिबिलिटी?

विजुओल कम्युनिकेश कोर्स आमतौर पर 3 से 4 साल का अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम (BA/BDes) होता है. इसमें एडमिशन लेने के लिए छात्रों को 12वीं में अच्छे मार्क्स हासिल करने होते हैं. साथ ही NID, UCEED या CUET जैसी प्रवेश परीक्षाएं भी पास करनी होती हैं.

क्या है इस कोर्स की फीस?

जहां तक फीस की बात है, यह संस्थान के अनुसार अलग-अलग हो सकती है. आमतौर पर इस कोर्स की फीस 30,000 से 3 लाख प्रति वर्ष के बीच होती है. सरकारी संस्थानों में फीस कम होती है, जबकि प्राइवेट कॉलेज में यह ज्यादा हो सकती है. ऐसे में अगर आप किसी प्राइवेट कॉलेज से ये कोर्स कर रहे हैं तो वहां की फीस ज्यादा हो सकती है.

  • ग्राफिक डिजाइनर (Graphic Designer)
  • वीडियो एडिटर (Video Editor)
  • फिल्म मेकर (Film Maker)
  • कंटेंट क्रिएटर (Content Creator)
  • UI/UX डिजाइनर (UI/UX Designer)

यह भी पढ़ें- 12वीं के बाद कैसे बनें प्रिंटिंग इंजीनियर्स, समय रैना ने ली है यही डिग्री

Previous article अहमदाबाद-पटना अमृत भारत एक्सप्रेस का भागलपुर तक होगा विस्तार, रेल मंत्री ने दिया ये आदेश
Next article कैमूर एकता चौक और जयप्रकाश चौक पर रोजाना लगती हैं भीषण जाम, सड़कों पर घंटों रेंगती हैं गाड़ियां
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel