[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance Vikas Divyakirti Exclusive Interview: UPSC की तैयारी, प्रेम और छल पर विकास दिव्यकीर्ति का इंटरव्यू, यहां पढ़ें 

Vikas Divyakirti Exclusive Interview: UPSC की तैयारी, प्रेम और छल पर विकास दिव्यकीर्ति का इंटरव्यू, यहां पढ़ें 

0
Vikas Divyakirti Exclusive Interview: UPSC की तैयारी, प्रेम और छल पर विकास दिव्यकीर्ति का इंटरव्यू, यहां पढ़ें 
विकास दिव्यकीर्ति इंटरव्यू

Vikas Divyakirti Exclusive Interview: डॉ विकास दिव्यकीर्ति हमेशा अपने विचार, छात्रों को दिए जाने वाले सलाह के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में उन्होंने यूपीएससी की तैयारी, प्यार और रिलेशनशिप, एंग्जाइटी और आरक्षण को लेकर अपने विचार रखें. उन्होंने कहा कि यूपीएससी परीक्षा की तैयारी और रिलेशनशिप दोनों एक साथ जारी रखा जा सकता है. किसी एक के लिए किसी दूसरे को छलने की जरूरत नहीं है. 

Vikas Divyakirti Exclusive Interview: देखें विकास दिव्यकीर्ति का इंटरव्यू 

झारखंड की राजधानी रांची में दृष्टि कोचिंग संस्थान के ओपनिंग के मौके पर आए डॉ विकास दिव्यकीर्ति से प्रभात खबर ने खास बातचीत की. यहां देखें Vikas Divyakirti Exclusive Interview.

डॉ विकास दिव्यकीर्ति का इंटरव्यू

झारखंड में यूपीएससी का अभी क्रेज नहीं

इस खास बातचीत में विकास दिव्यकीर्ति ने कहा कि बिहार के युवाओं में UPSC CSE को लेकर गजब का क्रेज है. अभी झारखंड के युवाओं में वो क्रेज विकसित नहीं हुआ है या शायद उन्हें वो माहौल नहीं मिल रहा.

Vikas Divyakirti On relationship: प्रेम हो या पढ़ाई छल कपट न करें

वहीं उन्होंने प्यार और रिलेशनशिप को लेकर बड़ी बात कही दी. उन्होंने कहा कि जब भी मेरे पास कोई 18-19 साल का बच्चा आता है, जिसने अभी- अभी यूपीएससी की तैयारी शुरू की हो या कोई भी परीक्षा की तैयारी करता हो तो मैं उसे सलाह देता हूं कि अभी प्यार से दूर रहो. लेकिन जब मेरे पास 26-27 साल के स्टूडेंट आते हैं तो मैं उन्हें ये सलाह नहीं देता हूं. विकास दिव्यकीर्ति ने आगे कहा कि एक 26-27 साल के व्यक्ति या उससे अधिक उम्र वाले व्यक्ति को प्रेम के लिए अलग से समय नहीं मिलने वाला है. उन्होंने कहा युवाओं न प्रेम में छल कपट करना चाहिए और न ही पढ़ाई में.

Vikas Divyakirti On Anxiety: एंग्जाइटी दूर करने के लिए टिप्स

विकास दिव्यकीर्ति ने कहा कि आधी प्रॉब्लम तो शेयर करने से ही खत्म हो जाती है. ऐसे में दोस्तों से शेयर करें. स्पोर्ट्स खेलें, जिम जाएं, बच्चों से बात करें, पशु-पक्षी के साथ समय बीताएं. साथ ही कोई हॉबी को फॉलो करें या फिर कोई उद्देश्य पूर्ण एक्टिविटी (Purpose Full Activity) में रूचि दिखाएं.

Vikas Divyakirti On Reservation: आरक्षण को लेकर कही ये बातें

उन्होंने आगे कहा कि मनोविज्ञान में स्थापित बात है कि जब आप अपने से बुरे स्थिति वाले लोगों के साथ समय गुजरेंगे तो अच्छा फील करते हैं. आपको यह एहसास होता है कि आपकी स्थिति थोड़ी कम खराब है. वहीं उन्होंने आरक्षण को लेकर कहा कि आरक्षण अच्छी चीज है , सैद्धांतिक रूप से प्रबल समर्थक हूं. लेकिन इसे ठीक ढंग से लागू करने की जरूरत है. इसमें बहुत गड़बड़ी देखने को मिलती है. जो लोग पहले से संपन्न हैं, वे भी इसका लाभ उठा लेते हैं और वंचित वर्ग वंचित ही रहा जाता है.

Ravi Shastri Pod Cast
प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

यह भी पढ़ें- डिलीवरी बॉय से Deputy Collector तक का सफर, पत्नी और दोस्त के साथ से बिखेरी सफलता की चमक

Previous article एसपी ने पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
Next article Saree with Shawl Style: ठंड में भी बनाएं परफेक्ट साड़ी लुक, ट्राय करें शॉल के साथ ये खूबसूरत और आसान स्टाइल्स
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel