[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance AI से लेकर सोलर एनर्जी सेक्टर तक, इन जॉब्स की अमेरिका में है मांग

AI से लेकर सोलर एनर्जी सेक्टर तक, इन जॉब्स की अमेरिका में है मांग

0
AI से लेकर सोलर एनर्जी सेक्टर तक, इन जॉब्स की अमेरिका में है मांग
कॉलेज छात्रा की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

USA Best Technical Jobs: अमेरिका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा साइंस, साइबर सुरक्षा जैसे फील्ड में स्किल्ड प्रोफेशनल्स की भारी मांग है. इसके अलावा रिन्यूअबल एनर्जी सेक्टर में भी रोजगार के मौके तेजी से बढ़ रहे हैं. आइए, जानते हैं कि 2026 के जॉब ट्रेंड (Job Trend 2026) के अनुसार, अमेरिका में किन टेक्निकल जॉब्स की ज्यादा डिमांड है.

डिजिटल टेक्नोलॉजी के विस्तार के साथ अमेरिका में AI, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, क्लाउड कंप्यूटिंग और साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट की मांग लगातार बढ़ रही है. कंपनियां ऐसे प्रोफेशनल्स की तलाश में हैं, जो नई टेक्निक के साथ काम कर सकें और बिजनेस की डिजिटल जरूरतों को पूरा कर सकें. यही वजह है कि इन फील्ड में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए नौकरी के अवसर भी अधिक हैं.

विंड एनर्जी टेक्नोलॉजी में शानदार करियर

अगर कोई छात्र अमेरिका में विंड एनर्जी टेक्नोलॉजी में Associate of Applied Science (AAS) डिग्री या डिप्लोमा करता है, तो उसके लिए रोजगार की संभावनाएं काफी मजबूत हो सकती हैं. अमेरिका में आने वाले समय में Wind Turbine Service Technician की नौकरियों में आने वाले वर्षों में 50 प्रतिशत तक की वृद्धि का अनुमान है. इस क्षेत्र में कार्यरत प्रोफेशनल्स की औसत सालाना सैलरी लगभग 56 लाख रुपये तक पहुंच सकती है. इस कोर्स के दौरान छात्रों को विंड टर्बाइन के इंस्टॉलेशन, मेंटेनेंस, रिपेयर और सुरक्षा मानकों की ट्रेनिंग दी जाती है, जिससे पढ़ाई पूरी होने के बाद नौकरी मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है.

सोलर एनर्जी सेक्टर में भी तेजी से बढ़ रही डिमांड

अमेरिका में Solar Photovoltaic (PV) Installation Certification या Renewable Energy में एसोसिएट डिग्री करने वाले छात्रों के लिए भी करियर के अच्छे अवसर मौजूद हैं. Solar Photovoltaic Installer की नौकरियों में आने वाले वर्षों में वृद्धि होने का अनुमान है. इस क्षेत्र में औसत सालाना सैलरी लगभग 46.50 लाख रुपये बताई जाती है.

इस कोर्स के दौरान छात्रों को PV सिस्टम, इलेक्ट्रिकल ग्रिड, सोलर पैनल इंस्टॉलेशन, सिस्टम डिजाइन, मेंटेनेंस और सुरक्षा से जुड़ी तकनीकी जानकारी दी जाती है. बढ़ते सोलर प्रोजेक्ट्स के कारण इस क्षेत्र में प्रशिक्षित प्रोफेशनल्स की मांग लगातार बढ़ रही है.

सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और DevOps में भी अवसर

टेक कंपनियों के विस्तार के साथ अमेरिका में Software Engineering और DevOps प्रोफेशनल्स की भी भारी मांग बनी हुई है. क्लाउड आधारित एप्लिकेशन, ऑटोमेशन और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ते निवेश के चलते इन फील्ड में प्रोफेशनल कैंडिडेट्स के लिए रोजगार के कई ऑप्शन उपलब्ध हैं.

आवेदन कैसे करें?

अमेरिका में इन कोर्स में एडमिशन लेने के लिए संबंधित यूनिवर्सिटी या कम्युनिटी कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट पर आवेदन करना होता है. IELTS या TOEFL परीक्षा के स्कोर और अन्य डॉक्यूमेंट्स के आधार पर यहां एडमिशन मिलता है. कॉलेज की ओर से सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वीजा आदि का प्रोसेस पूरा करना होता है.

यह भी पढ़ें- NEET में रह गए पीछे? ये 5 देश खोल देंगे MBBS का रास्ता

Previous article कैमूर में टेंपो चालक को बीच बाजार से जबरन उठाया, 2 घंटे बाद सामने आई पूरी सच्चाई
Next article बेगूसराय : 1991 के बम विस्फोट मामले में पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत तीन बरी, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने सुनाया फैसला
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel