[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance सरकारी नौकरी की राह बनाएं आसान, UPSC, SSC और Banking परीक्षाओं की ऐसे करें तैयारी

सरकारी नौकरी की राह बनाएं आसान, UPSC, SSC और Banking परीक्षाओं की ऐसे करें तैयारी

0
सरकारी नौकरी की राह बनाएं आसान, UPSC, SSC और Banking परीक्षाओं की ऐसे करें तैयारी
Sarkari Exam Preparation Tips (सांकेतिक फोटो Freepik)

Sarkari Exam Preparation Tips: देश में सरकारी नौकरी को लेकर युवाओं के बीच रुचि लगातार बढ़ रही है. यूपीएससी, एसएससी और बैंकिंग एग्जाम आज के समय में सबसे भरोसेमंद और अच्छे करियर ऑप्शन बनकर सामने आ रहे हैं. हर साल लाखों स्टूडेंट्स इन परीक्षाओं में शामिल होते हैं, लेकिन सफलता उन्हीं स्टूडेंट्स को मिलती है, जो सही स्ट्रेटेजी, नियमित पढ़ाई और समय के साथ तैयारी करते हैं. ऐसे में जानना जरूरी हो जाता है कि स्टूडेंट्स को एग्जाम की तैयारी किस तरह करनी चाहिए ताकि वे सीमित संसाधनों से बेहतर रिजल्ट हासिल कर सकें. आइए जानते हैं कि सरकारी नौकरी के लिए एग्जाम की तैयारी कैसे करें.

Sarkari Exam Preparation Tips: सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की समझ

किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (Competitive Exam) की तैयारी सिलेबस और एग्जाम पैटर्न से शुरू होनी चाहिए. यूपीएससी एग्जाम में प्रीलिम्स (GS, CSAT) और मेन्स (GS पेपर, ऑप्शनल, निबंध) का पूरा सिलेबस और पिछले कुछ सालों का एग्जाम पैटर्न जरूर देखें. एसएससी एग्जाम में मैथ्स, इंग्लिश, रीजनिंग एंड जनरल स्टडीज व जनरल अवेयरनेस जैसे सब्जेक्ट्स पर ध्यान दें. वहीं, बैंकिंग (IBPS,SBI) एग्जाम में क्वॉन्टिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग, इंग्लिश और जनरल अवेयरनेस (करंट अफेयर्स) प्रमुख हैं.

टाइम टेबल और नियमित पढ़ाई

प्रतियोगी परीक्षा के लिए हर दिन 6-8 घंटे की पढ़ाई जरूरी होती है. हर सब्जेक्ट्स के लिए टाइम फिक्स करें और उसे फॉलो करें. सबसे पहले कमजोर सब्जेक्ट्स पर ज्यादा ध्यान दें. हमेशा प्रैक्टिस, रिवीजन और मॉक टेस्ट देना परीक्षा की तैयारी को और बेहतर बनाता है.

सेल्फ-स्टडी और कोचिंग का संतुलन

सरकारी नौकरी लेने के लिए स्टूडेंट्स में डिसिप्लिन होना बहुत जरूरी है. अगर स्टूडेंट्स डिसिप्लिनड है तो किसी कोचिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी इसके लिए सेल्फ स्टडी ही काफी है. हार्ड सब्जेक्ट्स के लिए कोचिंग मददगार हो सकती है. आजकल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में भी टीचर एग्जाम की तैयारी करवा रहे हैं, जिससे स्टूडेंट्स को बहुत मदद मिल रही है. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का सही इस्तेमाल आज के टाइम में बहुत उपयोगी साबित हो रहा है.

करेंट अफेयर्स पर फोकस

करेंट अफेयर्स यूपीएससी, एसएससी और बैंकिंग जैसे परीक्षाओं का अहम हिस्सा है. डेली 30-45 मिनट का समय न्यूज पेपर और मैगजीन के लिए देना लाभदायक होता है. मासिक और साप्ताहिक करेंट अफेयर्स पढ़ें और नोट्स बनाएं. इससे परीक्षा में बहुत लाभ मिलता है.

प्रैक्टिस और एनालिसिस ( Practice and Analysis)

प्रतियोगी एग्जाम के लिए नियमित रूप से मॉक टेस्ट दें. एसएससी और बैंकिंग एग्जाम के लिए प्रैक्टिस बेहद जरूरी माना जाता है. मॉक टेस्ट देने से टाइम मैनेजमेंट और गलतियों की पहचान होती है. हमेशा पिछले सालों के क्वेश्चन को सॉल्व करें और पैटर्न को समझें. मॉक टेस्ट देने के बाद हमेशा अपनी गलतियों का एनालिसिस करें ताकि आप वह गलती दोबारा न करें.

यूपीएससी, एसएससी और बैंकिंग जैसे एग्जाम की तैयारी के लिए नियमित समय, सही रणनीति और लगातार कोशिश की जरूरत होती है. नियमित प्रयास से और अच्छी तैयारी से सफलता प्राप्त की जा सकती है.

यह भी पढ़ें: हेल्थ सेक्टर में करियर का नया रास्ता, करें MBA हॉस्पिटल एण्ड हेल्थकेयर कोर्स

Previous article दिल्ली की सांसें हलक में अटकीं, चीन ने दिखाया ‘बीजिंग मॉडल’, बताए प्रदूषण घटाने के 6 बड़े फॉर्मूले, भारत के लिए बड़ा इशारा
Next article Monalisa, FA9LA, Husky Dance… 2025 में इन मजेदार मीम्स ने किया इंटरनेट पर राज
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel