[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance लड़के में ऐसा क्या देखा Vikas Divyakirti ने, कहा-बेकार IAS के चक्कर में पड़े हो

लड़के में ऐसा क्या देखा Vikas Divyakirti ने, कहा-बेकार IAS के चक्कर में पड़े हो

0
लड़के में ऐसा क्या देखा Vikas Divyakirti ने, कहा-बेकार IAS के चक्कर में पड़े हो
Shivam Agarwal

UPSC Interview: संघ लोक सेवा आयोग की CSE परीक्षा काफी टफ होती है. साथ ही इसका इंटरव्यू भी काफी टफ होता है. ऐसे में UPSC के इंटरव्यू में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंटरव्यू प्रैक्टिस कराया जाता है. यूपीएससी मेन्स परीक्षा में सफल होने वाले कैंडिडेट्स मॉक इंटरव्यू देते हैं. वहीं अब एक यूपीएससी ऑफिसर का मॉक इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है. हम बात कर रहे हैं शिवम अग्रवाल की.

UPSC CSE 2023 में पाई सफलता

शिवम अग्रवाल उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के रहने वाले हैं. उन्होंने UPSC CSE 2023 में AIR 541 के साथ सफलता हासिल की थी. वे कविता भी लिखते हैं. अपने इसी शौक से उन्होंने इंटरव्यू में आईएएस विकास दिव्यकीर्ति (IAS Vikas Divyakirti) का दिल जीत लिया. विकास दिव्यकीर्ति ने तो शिवम अग्रवाल के UPSC करने को लेकर सवाल भी पूछ डाला.

इंटरव्यू में सुनाई अपनी लिखी कविता

दरअसल, मॉक इंटरव्यू (UPSC Mock Interview) में शिवम अग्रवाल से कहा गया कि वो अपनी लिखी कविता सुनाएं. जब उन्होंने कविता सुनाई तो विकास दिव्यकीर्ति ने उनकी काफी तारीफ की और कहा कि जब इंटरव्यू के लिए जाना तो पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी लिखी कविता सुनाना.

विकास दिव्यकीर्ति ने कहा छोड़ो IAS बनने का चक्कर

इसके बाद विकास दिव्यकीर्ति ने इस युवक से कहा कि ये अच्छी बात है कि तुम कविता लिखते हो और इतना अच्छा लिखते हो. लेकिन कहां तुम IAS के चक्कर में पड़े हो. हालांकि, फिर उन्होंने दूसरे ही सेकेंड कहा कि नहीं, नहीं ठीक है IAS ज्यादा अच्छा है.

दिल्ली यूनिवर्सिटी से की है पढ़ाई

शिवम कुमार का एक फेवरेट कोट है, “सपनों के पीछे इतना भागो कि एक दिन तुम्हें पाना लोगों के लिए एक सपना बन जाए”. उन्होंने इसे अपने फेसबुक पर भी लिख रखा है. शिवम अग्रवाल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मैथ्स में बीएसससी किया है. वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वे अपनी ट्रेनिंग और एग्जाम स्ट्रैटजी से जुड़ी जानकारी अन्य अभ्यर्थियों के लिए शेयर करते हैं.

UPSC Interview FAQs: यूपीएससी इंटरव्यू से जुड़ा सवाल-जवाब

UPSC CSE 2024 रैंक 1 आईएएस टॉपर कौन हैं? 

शक्ति दुबे 

यूपीएससी में टोटल कितने पेपर होते हैं? 

UPSC प्रीलिम्स परीक्षा में 2 पेपर होते हैं और मेन्स परीक्षा में कुल 9 पेपर होते हैं. 

UPSC में वायरल गर्ल कौन हैं? 

यूपीएससी CSE 2024 में AIR रैंक 533 हासिल करने वाली पूर्वा चौधरी वायरल हुई थीं. दरअसल, रिजर्वेशन (नॉन-क्रीमी लेयर) कोटा को लेकर वे विवाद में आ गई थीं. 

सबसे कठिन इंटरव्यू कौन सा है?

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का इंटरव्यू और भारतीय सेना के सर्विस सलेक्शन बोर्ड (SSB) इंटरव्यू को भारत में सबसे कठिन माना जाता है. 

UPSC इंटरव्यू में कितने अंक चाहिए? 

यूपीएससी इंटरव्यू के लिए कोई निश्चित पासिंग अंक (Passing Marks) नहीं हैं, लेकिन प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए आमतौर पर 275 में से लगभग 140-150 अंक प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है. 

यह भी पढ़ें- IIT का ठप्पा नहीं, सफलता के लिए चाहिए हुनर, कौन हैं अमृतांजलि, Microsoft में पाई Job

Previous article Chitragupta Puja katha: चित्रगुप्त पूजा के दिन करें इस कथा का पाठ, जानिए कौन हैं भगवान चित्रगुप्त
Next article पायलट को लगा हाईजैक का डर, करा दी इमरजेंसी लैंडिंग, सच सामने आते ही उड़े होश
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel