[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance UPSC का ऐसा इंटरव्यू नहीं सुना होगा, Topper से पूछा गया फेवरेट Quotes पर सवाल

UPSC का ऐसा इंटरव्यू नहीं सुना होगा, Topper से पूछा गया फेवरेट Quotes पर सवाल

0
UPSC का ऐसा इंटरव्यू नहीं सुना होगा, Topper से पूछा गया फेवरेट Quotes पर सवाल
IAS शक्ति दुबे

UPSC Interview: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा काफी टफ होती है. इस परीक्षा में पास होना बहुत मुश्किल होता है. जितना टफ मुख्य परीक्षा होती है, उतना ही टफ होता है इंटरव्यू. कई छात्रों से तो इंटरव्यू में ऐसा- ऐसा सवाल पूछा जाता है जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं. क्या आप जानते हैं कि UPSC टॉपर शक्ति दुबे से इंटरव्यू में क्या सवाल पूछा गया था.

UPSC Topper Shakti Dubey: यूपीएससी 2024 की टॉपर हैं शक्ति दुबे

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे ने वर्ष 2024 में UPSC CSE 2024 परीक्षा में टॉप किया था. शक्ति दुबे ने 7 सालों की कड़ी मेहनत के बाद ये सफलता हासिल की थी. शक्ति दुबे ने यूपीएससी इंटरव्यू से पहले जो मॉक टेस्ट दिया था उसमें उनसे एक सवाल पूछा गया था, “आपका फेवरेट कोट कौन सा है और आप इसे अपनी जिंदगी में कैसे इस्तेमाल करती हैं?

UPSC Topper Interview: क्या दिया टॉपर ने जवाब

यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे ने जवाब में कहा, “ Cracks were the real weakness of those walls, and also cracks were the reason light entered”, ये मेरी पसंदीदा Quotes में से एक है. इसका मतलब है “दरारें दीवार की असली कमजोरी थीं और दरारें ही वह कारण थीं जिनसे रोशनी भीतर आई.” शक्ति दुबे ने कहा कि इस कोट को हम सभी को अपने जीवन में अप्लाई करना चाहिए. हमारी कमियों को हमारी मजबूती बनाना चाहिए.

UPSC Interview: इन टफ टॉपिक्स से पूछा गया सवाल

इसके अलावा मॉक इंटरव्यू में उनसे कई टफ सवाल पूछे गए थे. उनसे करेंट अफेयर्स, प्रशासनिक समझ, यूनिफॉर्म सिविल कोड, पुलिस व्यवस्था, अंतरराष्ट्रीय संबंध, जलवायु परिवर्तन, और कृषि से जुड़े सवाल पूछे गए थे.

IAS Shakti Dubey College: बीएचयू से की है पढ़ाई

यूपीएससी सीएसई 2024 में प्रथम स्थान हासिल करने वाली शक्ति दुबे उत्तर प्रदेश की प्रयागराज से हैं. शक्ति दुबे ने 7 साल की कड़ी मेहनत के बाद ये मुकाम हासिल किया है. वे एक आम परिवार से आती हैं. उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. वहीं 2018 में यूपीएससी की तैयारी शुरू की.

यह भी पढ़ें- प्रेमचंद पर आया सवाल, बिहार की बेटी ने किया कमाल! BPSC में 6वीं रैंक

Previous article 22 October Top News: चक्रवात का अलर्ट…H1B वीजा पर बड़ी राहत…बिहार चुनाव में उतरेंगे राहुल गांधी, एक क्लिक में पढ़ें बुधवार की टॉप 20 खबर
Next article Heavy Rain Warning: 22, 23, 24, 25, 26, 27 अक्टूबर तक भयंकर बारिश, तूफान की चेतावनी, कई जिलों में रेड अलर्ट
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel