[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance सिर्फ इंजीनियरिंग-मेडिकल ही नहीं, 12वीं के बाद इन 10 कोर्सेज में भी है शानदार करियर

सिर्फ इंजीनियरिंग-मेडिकल ही नहीं, 12वीं के बाद इन 10 कोर्सेज में भी है शानदार करियर

0
सिर्फ इंजीनियरिंग-मेडिकल ही नहीं, 12वीं के बाद इन 10 कोर्सेज में भी है शानदार करियर
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)

Top 10 Courses after 12th: आज के समय में सिर्फ पारंपरिक डिग्री ही नहीं, बल्कि कुछ अलग और स्किल-बेस्ड कोर्स भी तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं. अगर आप 12वीं के बाद कुछ नया और क्रिएटिव करना चाहते हैं, तो ये आउट ऑफ द बॉक्स डिप्लोमा कोर्स आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं. आइए जानते हैं इन टॉप 10 कोर्स (Top 10 Courses after 12th) के बारे में. 

1. डिप्लोमा इन एनीमेशन एंड मल्टीमीडिया

अगर आपको ड्रॉइंग, वीडियो एडिटिंग या कार्टून बनाना पसंद है, तो ये कोर्स आपके लिए परफेक्ट है.  इसमें 2D/3D एनीमेशन, VFX और गेम डिजाइन सिखाया जाता है. 

2. डिप्लोमा इन फूड टेक्नोलॉजी

इस कोर्स में फूड प्रोडक्शन, क्वालिटी कंट्रोल और पैकेजिंग के बारे में सिखाया जाता है. आगे चलकर फूड इंडस्ट्री में अच्छा करियर बन सकता है. जैसे बड़ी FMCG कंपनियां (जैसे Nestle, Britannia) हायर करती हैं. 

3. डिप्लोमा इन फैशन स्टाइलिंग

फैशन और ट्रेंड्स में रुचि है तो ये कोर्स आपके लिए सही रहेगा.  इसमें कपड़ों का डिजाइन, स्टाइलिंग और पर्सनल ग्रूमिंग सिखाई जाती है. 

4. डिप्लोमा इन इवेंट मैनेजमेंट

शादी, पार्टी या बड़े इवेंट्स ऑर्गनाइज करना पसंद है, तो इवेंट मैनेजमेंट कोर्स आपके लिए बेहतर होगा.  इस कोर्स में प्लानिंग, मैनेजमेंट और मार्केटिंग सिखाई जाती है. 

5. डिप्लोमा इन डिजिटल मार्केटिंग

आज के डिजिटल जमाने में यह कोर्स काफी डिमांड में है. इसमें सोशल मीडिया, SEO, कंटेंट मार्केटिंग और ऑनलाइन एड्स के बारे में सिखाया जाता है. 

6. डिप्लोमा इन योगा और फिटनेस

अगर हेल्थ और फिटनेस में इंटरेस्ट है, तो ये डिप्लोमा इन योगा और फिटनेस

कोर्स अच्छा ऑप्शन है.  इसके बाद आप योगा ट्रेनर या फिटनेस कोच बन सकते हैं. 

7. डिप्लोमा इन फोटोग्राफ

फोटो क्लिक करना पसंद है. इस कोर्स में कैमरा हैंडलिंग, एडिटिंग और प्रोफेशनल फोटोग्राफी सिखाई जाती है. फ्रीलांसिंग का भी अच्छा मौका मिलता है. 

8. डिप्लोमा इन एयर होस्टेस/केबिन क्रू ट्रेनिंग

अगर आपको ट्रैवल और ग्लैमरस करियर पसंद है, तो ये कोर्स शानदार है. इसमें कम्युनिकेशन स्किल्स, पर्सनालिटी डेवलपमेंट और हॉस्पिटैलिटी सिखाई जाती है. 

9. डिप्लोमा इन गेम डिजाइनिंग

अगर आपको वीडियो गेम खेलना पसंद है, तो उन्हें बनाना और भी रोमांचक हो सकता है. डिप्लोमा इन गेम डिजाइनिंग में  गेम की कहानी लिखना, कैरेक्टर डिजाइन करना और कोडिंग जैसे चीजें सिखाई जाती है. 

10. डिप्लोमा इन इंटीरियर डिजाइनिंग

घर या ऑफिस को सुंदर तरीके से सजाने में रुचि है, तो यह कोर्स आपके लिए है. इसमें स्पेस प्लानिंग, डिजाइन और डेकोरेशन सिखाया जाता है. 

Top 10 Courses after 12th: क्यों चुनें ये कोर्स?

आज के समय में कंपनियां सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि स्किल्स भी देखती हैं. ये कोर्स आपको जल्दी जॉब दिलाने में मदद करते हैं और आप कम समय में अपना करियर शुरू कर सकते हैं. साथ ही, इनमें (Top 10 Courses after 12th) क्रिएटिविटी और प्रैक्टिकल नॉलेज ज्यादा होता है. 

यह भी पढ़ें: JEE Main में कम रैंक से हैं परेशान? इन NITs और IIITs में मिल सकता है मौका

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel