[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance दिन में सर्किल ऑफिसर की ड्यूटी, रात में पढ़ाई, मोनिका ने BPSC के बाद UPSC में गाड़ा झंडा

दिन में सर्किल ऑफिसर की ड्यूटी, रात में पढ़ाई, मोनिका ने BPSC के बाद UPSC में गाड़ा झंडा

0
दिन में सर्किल ऑफिसर की ड्यूटी, रात में पढ़ाई, मोनिका ने BPSC के बाद UPSC में गाड़ा झंडा
Success Story of IRS Monika Patel

Success Story of IRS Monika Patel: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा को भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है. इसे पास करने के लिए सामान्यतः 12 से 14 घंटे की पढ़ाई की सलाह दी जाती है. लेकिन मोनिका पटेल की कहानी (Success Story of IRS Monika Patel) इस धारणा को चुनौती देती है. मोनिका ने एक फुल-टाइम सरकारी नौकरी के साथ यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा को पास कर यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादे, धैर्य और निरंतर मेहनत से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है.

Success Story of IRS Monika Patel: कौन हैं मोनिका पटेल?

मोनिका पटेल झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ क्षेत्र की रहने वाली हैं. उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा संत जेवियर स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने बीआईटी सिंदरी से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की. अपनी शिक्षा के बाद वह दो वर्षों तक विद्यार्थियों को केमिस्ट्री पढ़ाती रहीं. शिक्षा क्षेत्र में अनुभव प्राप्त करने के बाद उन्होंने वर्ष 2015 से यूपीएससी की तैयारी शुरू की.

मोनिका के लिए सफलता की राह आसान नहीं थी. उन्होंने यूपीएससी में कुल छह प्रयास किए. शुरू के दो प्रयासों में वे प्रारंभिक परीक्षा भी पास नहीं कर पाईं. हालांकि असफलताओं से उन्होंने खुद को निराश नहीं होने दिया. उन्होंने परीक्षा के पैटर्न को समझा, अपनी कमजोरियों को पहचाना और फिर रणनीति बदली. धीरे-धीरे उन्होंने प्रारंभिक परीक्षा पास की और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता हासिल की.

सर्किल ऑफिसर की पोस्टिंग

मोनिका ने BPSC के माध्यम से बिहार के सारण जिले में सर्किल ऑफिसर पद पर नियुक्ति पाई. नौकरी के साथ-साथ उन्होंने यूपीएससी की तैयारी जारी रखी. दिन में 9 घंटे की ड्यूटी करने के बाद रात में 3-4 घंटे पढ़ाई करना आसान नहीं था, लेकिन मोनिका ने कभी हार नहीं मानी. उनका मानना है कि अगर किसी का बेस मजबूत हो और सही दिशा में तैयारी की जाए तो 5 से 6 घंटे की पढ़ाई से भी यूपीएससी जैसी परीक्षा पास की जा सकती है. छुट्टियों में वे 12 से 15 घंटे पढ़ाई करती थीं.

SSC AAO परीक्षा में सफलता

मोनिका ने यूपीएससी के साथ-साथ अन्य परीक्षाओं में भी अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने एसएससी की AAO परीक्षा में सफलता प्राप्त की और एक बार यूपीएससी इंटरव्यू तक भी पहुंचीं, हालांकि मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आ सका. लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपने छठे प्रयास में यूपीएससी में शानदार रैंक हासिल की. इससे पहले बीपीएससी की परीक्षा पास कर वे प्रशासनिक सेवा में आ चुकी थीं.

Success Story: बैकबेंचर बिहारी का गजब रिकॉर्ड, दो बार UPSC पास, अनुराग को मिली IAS टॉपर दुल्हनिया

Previous article भारतीय पासपोर्ट को मिली नई उड़ान, हेनले इंडेक्स में 8 स्थान की लगाई छलांग, 59 देश वीजा मुक्त, देखें लिस्ट
Next article Video: मधुबनी में SSB जवानों की उपद्रवियों से झड़प, हथियार छीनने लगे तो चलानी पड़ी गोली
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel