[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance SSC CGL टॉपर बनने का आसान फॉर्मूला, EXAM DATE शॉर्टकट से याद करें पूरा सिलेबस

SSC CGL टॉपर बनने का आसान फॉर्मूला, EXAM DATE शॉर्टकट से याद करें पूरा सिलेबस

0
SSC CGL टॉपर बनने का आसान फॉर्मूला, EXAM DATE शॉर्टकट से याद करें पूरा सिलेबस
SSC CGL Syllabus Shortcut Key: परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की सांकेतिक तस्वीर

SSC CGL Syllabus Shortcut Key: एसएससी सीजीएल परीक्षा की तैयारी करने वाले ज्यादातर छात्रों के लिए सबसे मुश्किल काम है पूरे सिलेबस को याद रखना. बार-बार अलग-अलग बुक्स और नोट्स देखने से समय भी ज्यादा लगता है और कन्फ्यूजन भी बढ़ता है. इसी समस्या का हल है “EXAM DATE” शॉर्टकट ट्रिक. इस आसान ट्रिक से आप SSC CGL का पूरा सिलेबस एक बार में याद कर सकते हैं.

SSC CGL में EXAM DATE का मतलब क्या है?

यह शॉर्टकट आठ शब्दों से मिलकर बना है. हर अक्षर SSC CGL सिलेबस के एक महत्वपूर्ण हिस्से को दर्शाता है. इस तरह आप बिना बोझ लिए, सिर्फ “EXAM DATE” याद करके पूरा सिलेबस दिमाग में फिट कर सकते हैं.

E- English Comprehension: इसमें Vocabulary, Grammar, Reading Comprehension, Error Spotting, Synonyms-Antonyms और Para Jumbles शामिल हैं. यह सेक्शन Tier 1 और Tier 2 दोनों परीक्षाओं में पूछा जाता है.

X- Xtra General Awareness: History, Polity, Geography, Economics, Current Affairs और General Science इस हिस्से में आते हैं. यह सेक्शन स्टूडेंट्स की जानकारी और अपडेटेड रहने की क्षमता को चेक करता है.

A -Arithmetic & Advance Maths: Percentage, Ratio, Profit-Loss, Algebra, Trigonometry, Geometry, Mensuration और Statistics इस सेक्शन का हिस्सा हैं. यह SSC CGL का सबसे स्कोरिंग पार्ट माना जाता है.

M – Mental Ability (Reasoning): Coding-Decoding, Series, Blood Relation, Venn Diagram, Direction Test और Puzzles इस सेक्शन में आते हैं. यह उम्मीदवार की लॉजिकल थिंकिंग को चेक करता है.

D- Data Interpretation & Statistics: Tables, Graphs, Probability, Correlation और Regression इस हिस्से में शामिल हैं. यह खासकर Tier 2 परीक्षा में महत्वपूर्ण है.

A- Accounts & Finance (AAO Post के लिए): इसमें Basic Accounting Principles, Finance & Management Concepts पूछे जाते हैं. यह पेपर सिर्फ Assistant Audit Officer और Assistant Accounts Officer पोस्ट के लिए है.

T- Tricky Economics: एसएससी सीजीएल परीक्षा में Microeconomics, Macroeconomics, Indian Economy और Economic Reforms इस हिस्से में शामिल हैं.

E- Extra Paper (Optional Subjects): कुछ पोस्ट के लिए अतिरिक्त पेपर भी होते हैं, जैसे JSO के लिए Statistics और AAO के लिए Finance & Economics.

यह भी पढ़ें: SSC CGL Exam में क्या है VIRAT OUT का स्मार्ट फॉर्मूला, समझ गए तो पहले प्रयास में होंगे पास

Previous article पीएम मोदी का ऐलान, साल के अंत तक पहला भारतीय सेमीकंडक्टर चिप, भारत जल्द बनेगा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
Next article Bhojpuri Song: गणेश चतुर्थी से पहले वायरल हुआ खेसारी लाल का भजन, ‘गणपति बप्पा मोरया’ सुन भक्ति रस में डूबे फैंस
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel