[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance गर्मी की छुट्टियों का हुआ ऐलान, दिल्ली यूपी समेत कई राज्यों में स्कूल बंद, यहां देखें लिस्ट

गर्मी की छुट्टियों का हुआ ऐलान, दिल्ली यूपी समेत कई राज्यों में स्कूल बंद, यहां देखें लिस्ट

0
गर्मी की छुट्टियों का हुआ ऐलान, दिल्ली यूपी समेत कई राज्यों में स्कूल बंद, यहां देखें लिस्ट
स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Freepik)

School Summer Vacation 2026: उत्तर और मध्य भारत में इन दिनों भीषण गर्मी  पड़ने के वजह से आम जनजीवन जीना मुश्किल हो गया है. मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, क्योंकि पारा 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है. ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है. बच्चों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली, यूपी, हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों में गर्मियों की छुट्टियों (School Summer Vacation 2026) की घोषणा कर दी गई है. 

भीषण गर्मी और प्रशासन का फैसला 

बढ़ते तापमान और लू के खतरे को देखते हुए राज्य सरकारों और जिला प्रशासनों ने सख्त कदम उठाए हैं. प्रशासन का मानना है कि इस भीषण गर्मी में बच्चों का स्कूल जाना उनकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. इसी वजह से गर्मियों की छुट्टियों का शेड्यूल जारी किया गया है ताकि बच्चों को हीटवेव से बचाया जा सके. दिल्ली-एनसीआर से लेकर बिहार तक, लगभग हर राज्य में स्कूलों को बंद करने के आदेश दे दिए गए हैं.

दिल्ली और नोएडा में छुट्टियों का क्या है अपडेट? 

दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) ने 11 मई 2026 से ही सरकारी स्कूलों में छुट्टियों की शुरुआत कर दी है. हालांकि, बड़ी कक्षाओं यानी 9वीं, 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए सुबह के समय रेमेडियल क्लासेज रखी गई हैं ताकि उनकी पढ़ाई का नुकसान न हो. वहीं उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद में ऑफिशियल छुट्टियां वैसे तो 20 मई से शुरू हो रही हैं, लेकिन कई स्कूलों ने पहले ही ऑनलाइन क्लासेज शुरू कर दी हैं. प्रशासन ने स्कूलों को दोपहर 1 बजे से पहले छुट्टी करने के निर्देश भी दिए हैं.

हरियाणा और राजस्थान का हाल 

हरियाणा में गर्मी की छुट्टियां (School Summer Vacation 2026) आधिकारिक तौर पर 1 जून से 30 जून तक रहेंगी. लेकिन गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे शहरों में गर्मी बहुत ज्यादा है, इसलिए वहां छोटे बच्चों के लिए स्कूल जल्दी बंद करने या समय कम करने पर विचार चल रहा है. राजस्थान में भी गर्मी बहुत ज्यादा रहता है, वहां 17 मई से ही छुट्टियां शुरू कर दी गई हैं, जो 20 जून तक चलेंगी. राजस्थान सरकार ने साफ किया है कि तापमान बढ़ने पर इन छुट्टियों को आगे भी बढ़ाया जा सकता है.

School Summer Vacation 2026: विभिन्न राज्यों में छुट्टियों की पूरी लिस्ट 

  • दिल्ली: 11 मई से 1 जुलाई 
  • उत्तर प्रदेश: 20 मई से 15 जून 
  • हरियाणा: 1 जून से 1 जुलाई 
  • राजस्थान: 17 मई से 20 जून 
  • बिहार: 1 जून से 20 जून 

पेरेंट्स के लिए कुछ जरूरी बातें 

गर्मी की स्थिति को देखते हुए छुट्टियों की तारीखों में कभी भी बदलाव हो सकता है. कई बार जिला कलेक्टर स्थानीय स्थिति के आधार पर अचानक छुट्टी की घोषणा कर देते हैं. इसलिए पेरेंट्स अपने बच्चों के स्कूल के वॉट्सऐप ग्रुप या स्कूल से आने वाले नोटिस पर लगातार नजर रखें. अफवाहों पर ध्यान देने के बजाय स्कूल के ऑफिशियल नोटिस पर ही भरोसा करें.

यह भी पढ़ें: GS और GK से मिली राहत! रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट बनने की राह हुई आसान

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel