[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance BTech कंप्यूटर साइंस के बाद मिलती है कितनी सैलरी, जानें किस प्रोफाइल पर सबसे ज्यादा कमाई

BTech कंप्यूटर साइंस के बाद मिलती है कितनी सैलरी, जानें किस प्रोफाइल पर सबसे ज्यादा कमाई

0
BTech कंप्यूटर साइंस के बाद मिलती है कितनी सैलरी, जानें किस प्रोफाइल पर सबसे ज्यादा कमाई
BTech Computer Science के स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI generated)

BTech Computer Science Job: अगर आप BTech कंप्यूटर साइंस करने की सोच रहे हैं या इस वक्त कर रहे हैं. तो आपके मन में सबसे बड़ा सवाल यही आता होगा कि आखिर कोर्स पूरा करने के बाद कितनी सैलरी मिलती है. किस प्रोफाइल पर सबसे ज्यादा कमाई होती है. आज हम इसे बिल्कुल आसान और आम भाषा में समझेंगे. ताकि आपको साफ पता चल सके कि BTech Computer Science
कॉलेज की पढ़ाई के साथ कमाई भी, 5 तरीकों से निकाल सकते हैं खुद की फीस फील्ड में असल में क्या स्कोप है और कौन से कॉलेज में प्लेसमेंट का ग्राफ कैसा रहता है.

BTech Computer Science के बाद जॉब ऑप्शन

  • सॉफ्टवेयर डेवलपर
  • डेटा साइंटिस्ट / डेटा एनालिस्ट
  • मशीन लर्निंग इंजीनियर
  • साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट
  • फुल स्टैक डेवलपर

ऊपर दिए जॉब प्रोफाइल के अलावा भी कंप्यूटर साइंस में कई तरह की प्रोफाइल होती हैं. लेकिन कुछ रोल ऐसे हैं जिन पर कंपनियां मोटा पैकेज ऑफर करती हैं. सबसे अच्छे प्रोफाइल की बात करें तो Google Microsoft या Amazon जैसी कंपनियां सॉफ्टवेयर डेवलपर या इंजीनियर के पोस्ट पर अच्छा पैकेज ऑफर करती हैं.

Salary After BTech Computer Science: कंप्यूटर साइंस इंजीनियर की सैलरी

बीटेक की डिग्री पूरी होने के बाद सैलरी की बात करें तो इसके लिए एक निर्धारित आंकड़ा बता पाना मुश्किल है. हालांकि, पहली सैलरी कॉलेजों के प्लेसमेंट पर डिपेंड करती है. IITs, NITs और IIITs टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्लेसमेंट रिकॉर्ड अच्छा होता है. नीचे इसकी डिटेल्स देख सकते हैं.

IIT कानपुर: आईआईटी कानपुर में बीटेक कंप्यूटर साइंस की औसत प्लेसमेंट 20 लाख रुपये का है. वहीं, मीडियन पैकेज 19 लाख का था. यहां हाईएस्ट पैकेज इंटरनेशनल ऑफर के साथ 1 करोड़ से भी ऊपर जा चुका है.

IIIT इलाहाबाद: प्लेसमेंट की बात करें तो प्रयागराज के IIIT में बीटेक कंप्यूटर साइंस का रिकॉर्ड शानदार रहा है. इस कॉलेज में कंप्यूटर साइंस ब्रांच में एवरेज पैकेज 32 लाख का था. वहीं, हाईएस्ट पैकेज 1.20 करोड़ का देखा गया.

NIT पटना: बिहार की राजधानी पटना में स्थित एनआईटी भी प्लेसमेंट के मामले में अच्छा कॉलेज है. यहां हाईएस्ट प्लेसमेंट 41.37 लाख का रहा है. जबकि सबसे कम प्लेसमेंट पैकेज 5 लाख रुपये का था.

ऐसे में अगर कंप्यूटर साइंस के बाद शुरुआती सैलरी की बात करें तो कम से कम 5 से 7 लाख रुपये का पैकेज मिल सकता है. आईटी सेक्टर में बीटेक कंप्यूटर साइंस की डिग्री रखने वालों के लिए डिमांड हमेशा रहती है. कंप्यूटर साइंस ऐसा फील्ड है जिसमें नौकरी की कमी नहीं है. जरूरत है तो सिर्फ अच्छी स्किल्स और प्रैक्टिकल अनुभव की.

यह भी पढ़ें: कॉलेज की पढ़ाई के साथ कमाई भी, 5 तरीकों से निकाल सकते हैं खुद की फीस

नोट: यह आर्टिकल कॉलेज प्लेसमेंट रिकॉर्ड को देखकर तैयार किया गया है. इसमें किसी बीटेक ब्रांच को कम या बेहतर नहीं बताया गया है.

Previous article आलू की खेती पर मौसम की मार, बोआई प्रभावित
Next article चैनपुर पंचायत में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई बेकार
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel