[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance Python के साथ ऐसे शुरू करें अपना AI सफर, पाएं हाई-पेइंग जॉब्स

Python के साथ ऐसे शुरू करें अपना AI सफर, पाएं हाई-पेइंग जॉब्स

0
Python के साथ ऐसे शुरू करें अपना AI सफर, पाएं हाई-पेइंग जॉब्स
Python Based AI Course (Freepik)

Python Based AI Course: आज हम जिस दौर में जी रहे हैं, वहां AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है. चैटबॉट्स से लेकर सेल्फ-ड्राइविंग कारों तक, सब कुछ AI की मदद से संभव हो रहा है. बहुत से लोग AI सीखने के नाम से ही घबरा जाते हैं, उन्हें लगता है कि इसके लिए बहुत भारी-भरकम कोडिंग या मैथ्स की जरूरत होगी. लेकिन पायथन बेस्ड AI कोर्स में ऐसा कुछ नहीं होता है.

यह लिखने में किसी जटिल कंप्यूटर कोड जैसी नहीं, बल्कि सिंपल इंग्लिश जैसी लगती है. यही वजह है कि आज दुनिया भर के एक्सपर्ट्स, चाहे वो डेटा साइंटिस्ट हों या सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स, AI बनाने के लिए पायथन को ही अपनी पहली पसंद मानते हैं. आइए जानते हैं कि AI के लिए पायथन (Python Based AI Course) क्यों जरूरी है और इस कोर्स को करने के बाद करियर के क्या ऑप्शन खुलते हैं. 

AI के लिए पायथन ही क्यों ? 

AI सीखने के लिए पायथन को सबसे बेहतर माना जाता है क्योंकि इसका सिंटैक्स इंग्लिश जैसा ईजी है, जिसे बिगिनर्स आसानी से समझ सकते हैं. पायथन में पहले से ही AI के लिए NumPy, Pandas, Scikit-learn, TensorFlow और PyTorch टूल्स उपलब्ध हैं. दुनिया भर के लाखों डेवलपर्स पायथन का यूज करते हैं, जिससे मदद मिलना आसान हो जाता है. 

इस कोर्स से क्या सीखेंगे ? 

एक अच्छे पायथन बेस्ड AI कोर्स में ये चीजें सिखाई जाती है- 

  • Python Basics: डेटा टाइप्स, लूप्स, और फंक्शन्स
  • Data Analysis: डेटा को समझना और उसे प्रोसेस करना (NumPy और Pandas का यूज करके)
  • Machine Learning: एल्गोरिदम बनाना जो डेटा से सीख सकें
  • Deep Learning & Neural Networks: इंसानी दिमाग की तरह सोचने वाले मॉडल्स बनाना
  • Natural Language Processing: मशीनों को भाषा समझना सिखाना (जैसे ChatGPT)

Python Based AI Course: करियर अवसर 

पायथन बेस्ड AI कोर्स करने के बाद मशीन लर्निंग इंजीनियर, AI इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट और बिजनेस इंटेलिजेंस डेवलपर जैसे पोस्ट पर काम कर सकते हैं. 

Python Based AI Course: कहां से करें ये कोर्स? 

टॉप प्लेटफॉर्म जैसे Udemy, Coursera और IITs के टॉप प्रोग्राम से पायथन बेस्ड AI कोर्स कर सकते हैं. Coursera से करने पर गूगल और टॉप यूनिवर्सिटीज के सर्टिफाइड कोर्सेस मिलते हैं. Udemy से बजट में स्किल सीखने के लिए बेहतरीन मौके मिलते हैं. 

यह भी पढ़ें: MBA या MCom, जानें किस कोर्स में मिलेगी बेहतर सैलरी और जॉब ऑफर

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel